नेपाल में नई सरकार के लिए हो रहा मतदान, 1.7 करोड़ मतदाता केपी ओली या देऊबा में करेंगे फैसला

Updated on 20-11-2022 03:38 PM
काठमांडू: नेपाल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। रविवार की सुबह से ही मतदान शुरू हुआ। यहां लोग अपने सांसदों और सात राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। नेपाल के चुनाव आयोग के मुताबिक 17,988,570 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। चुनाव के लिए कुल 10,892 पोलिंग स्टेशन और 22,227 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। सिविल सेवक, सुरक्षा कर्मियों, कैदियों और वृद्धाश्रमों में रहने वालों को वोट देने के लिए 141 अस्थायी बूथ बनाए गए हैं।


काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 3 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेशनल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के कर्मी शामिल हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय का कहना है कि इसके साथ 1 लाख 15 हजार अस्थाई पुलिस भर्तियों से भी उन्हें मदद दी जा रही है। यह चुनाव विधायिका का कार्यकाल पूरा होने के बाद हो रहा है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सदन को दो बार भंग करने का प्रयास किया था।
कितनी सीटों पर होंगे चुनाव
नेपाल में लोकसभा की 275 सीटें हैं। सात प्रातीय विधानसभाओं में 550 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए 11,543 उम्मीदवार मैदान में हैं। आयोग के मुताबिक कुल 2,412 उम्मीदवार FPTP सिस्टम से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 2,187 पुरुष और 225 महिलाएं हैं। 3,224 उम्मीदवार लोकसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा के 165 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान होगा, जबकि शेष 110 को अनुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुना जाएगा।त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान
मतदान खत्म होने के साथ ही तुरंत वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। लेकिन परिणाम आने में वक्त लगेगा। नेपाल चुनाव को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि एक त्रिशंकु सरकार बन सकती है, जो नेपाल को एक राजनीतिक स्थिरता नहीं दे सकेगी। नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने मतदान की पूर्व संध्या पर कहा कि सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार आचार संहिता का पालन कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.