अगले साल टी20 विश्व कप के बाद खेल को अलविदा कहेंगे वेड

Updated on 30-12-2021 09:27 PM

ब्रिसबेन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के बाद खेल को अलविदा कह सकते हैं। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भी वेड का नाम एशेज सीरीज के लिए शामिल नहीं है। वेड का कहना है कि उनका लक्ष्य अब अगले साल घरेलू मैदान में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने टीम को खिताब बरकरार रखने में सहायता करना है।

 वेड ने कहा, उम्मीद करता हूं कि उस विश्व कप में खेलने का अवसर मिलेगा, खिताब का बचाव करेंगे और इसके बाद मैं संन्यास ले सकता हूं। निश्चित तौर पर उसके बाद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलूंगा। अब यही मेरा लक्ष्य है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने यह भी कहा कि कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में मांसपेशियों में खिंचाव के साथ भी खेले थे। उन्हें खिताबी मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान यह समस्या हुई थी। उन्होंने कहा कि मैच से पहले की रात मैं थोड़ा चिंतित था।

अगर मैं सुबह उठता और बल्लेबाजी नहीं कर पाता तो मैं नहीं खेलता। मैं चिंतित था कि अगर हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। मुझे आक्रामक होकर खेलना पड़ा और तब अगर चोट बढ़ गई तो मैं विकेटकीपिंग नहीं कर पाऊंगा और इससे टीम को काफी नुकसान होगा। कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि थोड़ा डर था कि वेड फाइनल में नहीं खेल पाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.