चीन-भारत के साथ ‘सीमा युद्ध’ लड़ रहा, अन्य पड़ोसियों के लिए भी खड़े किए गंभीर खतरे : कॉर्निन

Updated on 17-11-2021 11:32 PM

वाशिंगटन अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि चीन भारत के साथ सीमा युद्ध लड़ रहा है। उसने अपने अन्य पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। रिपब्लिकन पार्टी से सांसद जॉन कॉर्निन ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी यात्रा का ब्यौरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद के समक्ष यह बात कही।

इस यात्रा का मकसद उस क्षेत्र के देशों के समक्ष चुनौतियों के बारे में सही जानकारी एकत्र करना था। सांसद जॉन कॉर्निन और उनके सहयोगी, चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा पर गए थे। वे यात्रा पूरी करके हाल ही में वापस लौटे हैं। कॉर्निनइंडिया कॉकसके सह-अध्यक्ष भी हैं।

कॉर्निन ने सांसदों से कहा सबसे अधिक और गंभीर खतरा उन देशों के लिए है, जो चीन की सीमा के निकट हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में खतरों और चुनौतियों के बारे में सही से समझने के लिए पिछले सप्ताह मुझे कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल की दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा की अगुवाई करने का मौका मिला। चीन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरा पैदा कर रहा है, साथ ही अपने लोगों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का दोषी है।

वह भारत के साथ लगातार सीमा युद्ध कर रहा है और ताइवान को धमका रहा है। कॉर्निन ने कहा उन्होंने भारत की यात्रा की जहां चीन की ओर से पेश खतरों तथा अन्य साझा प्राथमिकताओं पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और मंत्रिमंडल के अधिकारियों से मुलाकात की। अमेरिकी सांसद ने कहा कि यात्रा के दौरान चर्चा का एक अहम मुद्दा ताइवान पर चीन के हमले की आशंका से जुड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.