असफल रहा वांग यी का दौरा, श्रीलंका-मालदीव समझ गए कर्ज के जाल में फंसा कर संप्रभुता खत्म कर रहा चीन

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

बीजिंग चीन के विदेश मंत्री वांग यी हाल ही में मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर गए थे। वांग का यह दौरा पूरी तरह से नाकामयाब रहा, क्योंकि श्रीलंका और मालदीव सरकार ने महसूस किया है कि चीन द्वारा उनकी संप्रभुता को कर्ज जाल के जरिए धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। यह बात एक यूरोपीय थिंक टैंक ने बताई है।

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (ईएफएसएएस) ने बताया है कि श्रीलंका देश की गंभीर आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहा। श्रीलंका आशंकित था कि उनकी स्थिति चीन के लिए मुनासिब हो सकती है, जैसा कि पहले हंबनटोटा पोर्ट के साथ हुआ था, लेकिन सिर्फ यही कारण नहीं था। दोनों देशों को संप्रभुता की अधिक चिंता रही। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भारत के साथ अधिक निकटता से बातचीत करके चीनी प्रभाव और कर्ज के जाल को सीमित करने की कोशिश की है।

सन 2018 में इब्राहिम सोलिह मालदीव के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने चीन समर्थक नेता अब्दुल्ला यामीन की जगह ली थी और तब से भारत के साथ मालदीव के संबंध पटरी पर वापस गए हैं। मालदीव भी श्रीलंका की तरह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हिस्सा है जिसे अमेरिका छोटे देशों के लिए कर्ज का जाल बताता है।

मालदीव की सोलिह सरकार ने चीन के साथ समीकरण को संतुलित करने की भी मांग की है। श्रीलंका की इकॉनमी की हालात किसी से छिपी नहीं है। देश एक गहरे आर्थिक संकट में उलझा हुआ है।  नवंबर 2021 में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक गिर गया है जो कि सिर्फ एक महीने के आयात को बनाए के लिए पर्याप्त है। क्षेत्र में चीनी प्रभाव को और बढ़ाने के उद्देश्य से एक नया प्रस्ताव वांग यी ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस के साथ बातचीत के दौरान रखा था। उन्होंने हिंद महासागर द्वीप देशों के विकास के लिए एक मंच की स्थापना का प्रस्ताव रखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.