नेमार के बहुत बड़े प्रंशसक वानिंदु हसरंगा, उनकी तरह सेलिब्रेशन मनाते

Updated on 01-04-2022 08:06 PM

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स को 128 रनों पर सिमटने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर वानिंदु हसरंगा का बड़ा योगदान रहा। हसरंगा ने 20 रन देकर चार विकेट झटकेइसकारण वह मैन ऑफ मैच भी रहे। हसरंगा को प्रत्येक विकेट मिलने के बाद यूनिक सेलिब्रेशन मनाते हुए देखा गया।

मैन ऑफ मैच बनने के बाद आखिरकार हसरंगा ने खुलासा किया कि वह ब्राजीली फुटबॉलर नेमार के बड़े फैंन हैं। नेमार भी गोल करने के बाद ऐसे ही सेलिब्रेशन मनाते हैं, इसकारण उन्होंने भी इसतरह का सेलिब्रेशन मनाया। हसरंगा ने इस दौरान अपनी बॉलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं आज बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास नहीं कर पाया लेकिन अच्छा लगा कि गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाने में सफल रहा। पहले पारी में ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन जब मैं खेलने जाता हूं, तब कोई दबाव नहीं लेता। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे सफलता मिली।

हसरंगा ने इस दौरान पर्पल कैप पहनकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा- मैं पर्पल टोपी पहनकर बहुत खुश हूं। इस तरह के विकेट बहुत अच्छे होते हैं। बाउंड्री बहुत छोटी होती है।

 मैंने आज अपनी सामान्य लेंथ से गेंदबाजी की और डॉट बॉल डालने की कोशिश की। इसने अच्छा काम किया मुझे विकेट मिले। आज श्रेयस अय्यर का विकेट निकालने सबसे बढिय़ा था। यहां फील्डिंग मुश्किल थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.