अमित जी की 'शराबी' का रीमेक करना चाहता हूं: धनुष

Updated on 19-12-2021 05:42 PM

मुंबई   तमिल सुपरस्टार धनुष अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अमित जी की फिल्म 'शराबी' का रीमेक करना चाहता हूं। वह एक बेहद चैलेंजिंग किरदार है और मैं यह चैलेंज लेना चाहता हूं।' बता देंकि धनुष की हिंदी में केवल 2 फिल्में 'रांझणा' और 'शमिताभ' रिलीज हुई हैं और अब उनकी फिल्म 'अतरंगी रे' आने वाली है। भले ही धनुष ने हिंदी में कम काम किया है लेकिन वह फिर भी काफी पॉप्युलर हैं।

 'रांझणा' के बाद अब वह एक बार फिर 6 साल बाद आनंद एल राय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। धनुष ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। धनुष से जब हिंदी फिल्मों आनंद एल राय के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वह मेरे भाई हैं और मैं आखें बंद करके उन पर भरोसा करता हूं। अतरंगी रे एक बेहद खूबसूरत फिल्म है। कम ही ऐसा होता है कि कोई ऐक्टर अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही उसकी सफलता के लिए इतना आश्वस्त होता है।

 'सारा अली खान के साथ काम करने के अनुभव पर धनुष ने कहा, 'सारा बेहद मेहनती और एनर्जी से भरपूर हैं। वह अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार और समर्पित हैं। उन्हें पता था कि उनका रोल काफी चैलेंजिंग है और उन्होंने अच्छा काम किया है।' अक्षय के साथ काम करने के बारे में धनुष ने कहा, 'अक्षय बेहतरीन और पॉजिटिव हैं। वह बेहद ईमानदार और मेहनती ऐक्टर हैं। आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। उनके साथ काम करने में बहुत अच्छा लगा।' हिंदी फिल्मों के बारे में धनुष की क्या सोच है? इस सवाल पर वह कहते हैं, 'मैं दिलचस्प कहानियां ढूढ़ रहा हूं और अलग-अलग जॉनर की अलग-अलग इलाकों की फिल्में करना चाहता हूं।'

धनुष ने यह भी बताया कि उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्में पसंद हैं और वह उनके साथ काम भी करना चाहते हैं। धनुष ने यह भी कहा कि वह 'अंधाधुन' का तमिल रीमेक बनाना चाहते थे मगर ऐसा हो नहीं सका। धनुष ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शमिताभ' में काम किया है। धनुष की 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.