जूनियर एशिया कप के SF में बांग्लादेश से 'जंग', भारत कर रहा बैटिंग

Updated on 21-07-2023 04:19 PM
नई दिल्ली: जूनियर एशिया कप यानी एसीसी एमर्जिंग एशिया कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। भारत की कप्तानी अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन यश ढुल के पास है, जबकि सैफ हसन बांग्लादेश के कप्तान हैं।
भारतीय टीम को झटका
भारतीय टीम को लगातार दो ओवर में दो झटके लग गए हैं। रियान पराग 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें तंजिम हसन ने आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में ध्रुव जुरेल भी आउट हो गए। भारत का स्कोर 121 रन पर 6 विकेट हो गया है।
दो ओवर में गिरे दो विकेट
टीम इंडिया को 19वें ओवर 20वें ओवर में लगातार दो ओवरों में दो झटके लगे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर निकिन जोस को 17 रनों के निजी स्कोर पर सैफ हसन ने आउट किया, जबकि 20वें ओवर में अभिषेक शर्मा को 34 रनों के स्कोर पर रकिबुल हसन ने पवेलियन भेजा। स्कोर 78/2

21 रन बनाकर आउट हुए साई सुदर्शन, भारत को पहला झटका
पिछले मुकाबले के शतकवीर साई सुदर्शन 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, जबकि उनका विकेट हसन साकिब को मिला। स्कोर 29/1

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 22/0
भारतीय ए टीम ने 5 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी विकेट के 22 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 20 और अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई ने पिछले मुकाबले में बेजोड़ शतक जड़ा था।

भात और पाकिस्तान में हो सकता है फाइनल
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। उस मैच में आईपीएल स्टार साई सुदर्शन ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ी थी। आज मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा है। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने मुकाबले जीतती हैं तो उनकी भिड़ंत फाइनल में होगी।

बांग्लादेश ए (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, सौम्य सरकार, अकबर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रकीबुल हसन, तंजीम हसन साकिब, रिपन मडल
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, युवराजसिंह डोडिया, आरएस हेंगरगेकर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.