'तालिबान के साथ युद्ध शुरू, अब दमादम मस्त कलंदर होगा', अफगानिस्तान पर हमले के बाद बोले ख्वाजा आसिफ

Updated on 27-02-2026 12:22 PM
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान ने देर रात डूरंड लाइन के पार पाकिस्तान की सेना पर भीषण हमले किए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने कहा है कि ये ऑपरेशन पाकिस्तान की तरफ से 22 फरवरी को किए गये हमले की प्रतिक्रिया थी। हालांकि तालिबान ने रात 12 बजे ऑपरेशन के खत्म होने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कांधार और पक्तिका में हवाई हमले किए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया। खैबर पख्तूनख्वा में विवादित डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स और अफगान लड़ाकों के बीच भारी लड़ाई हो रही है।

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने X पर कहा है कि काबुल ने पाकिस्तान के मिलिट्री चेकपॉइंट को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के मिलिट्री सर्कल की तरफ से बार-बार होने वाले विद्रोह और बगावत के जवाब में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी आर्मी सेंटर और मिलिट्री जगहों पर बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं।" अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिकों मारने और पाकिस्तान एयरफोर्स के एक जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है।
भारत का एजेंट बन गया है तालिबान- ख्वाजा आसिफ
तालिबान के साथ जंग छिड़ने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि "पाकिस्तान ने बहुत कोशिशें कीं लेकिन तालिबान भारत का एजेंट बन गया है।" उन्होंने आगे कहा कि "NATO के हटने के बाद उम्मीद थी कि तालिबान शांति पर ध्यान देगा लेकिन उसने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया।" पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि "हमारा सब्र खत्म हो गया है और अब हम खुली जंग छेड़ेंगे। पाकिस्तान ने बहुत सारे डिप्लोमैटिक प्रयास किए हैं लेकिन तालिबान भारत का एजेंट बन गया है।" ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि "तालिबान ने दुनियाभर के आतंकियों को जमा कर लिया है और उन्होंने आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया है।"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आगे लिखा है कि "पाकिस्तान ने स्थिति को सामान्य बनाने की हर संभव कोशिश की, जिसमें दोस्त देशों की तरफ से मध्यस्थता भी शामिल थी। लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन चुका है। और आज जब पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता करने की कोशिश की गई है तो हमारी सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान का रोल सकारात्मक है और आज भी लाखों अफगान पाकिस्तान में रहते हैं और जी रहे हैं। लेकिन हमारे धैर्य का प्याला अब छलक रहा है। लेकिन अब हमारे और तालिबान के बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है। अब दमा दम मस्त कलंदर होगा। पाकिस्तान की सेना को समंदर पार से आने की जरूरत नहीं है, हम पड़ोसी हैं और हम तुम्हें अंदर और बाहर से जानते हैं।"तालिबान के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने काबुल में तालिबान पर हमले की बात कही है। उन्होंने पाकिस्तान टीवी से कहा है कि "पाकिस्तान की सेना ने काबुल, कंधार, पक्तिया में बहुत कामयाबी के साथ एयरस्ट्राइक किए हैं। पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान तालिबान के सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने काबुल में तालिबान सेना के दो ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स को भी तबाह कर दिया है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने तालिबान के एक हथियार भंडार और लॉजिस्टिक बेस पर भी हमले किए हैं।"

वहीं, अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के हवाले से टोलो न्यूज ने पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में शामिल पाकिस्तान वायुसेना के एक जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के भी मारे जाने की बात कही है।
तालिबान के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने काबुल में तालिबान पर हमले की बात कही है। उन्होंने पाकिस्तान टीवी से कहा है कि "पाकिस्तान की सेना ने काबुल, कंधार, पक्तिया में बहुत कामयाबी के साथ एयरस्ट्राइक किए हैं। पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान तालिबान के सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने काबुल में तालिबान सेना के दो ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स को भी तबाह कर दिया है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने तालिबान के एक हथियार भंडार और लॉजिस्टिक बेस पर भी हमले किए हैं।"

वहीं, अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के हवाले से टोलो न्यूज ने पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में शामिल पाकिस्तान वायुसेना के एक जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के भी मारे जाने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.