पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन राजनीतिक ढोंग- अनिल सिंह

Updated on 14-09-2021 11:57 PM
बिलासपुर ।  जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने कहा कि अमर अग्रवाल जी नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए अगर संवेदनशील व सक्रिय रहते तो बिलासपुर प्रदेश के द्वितीय दर्जे के जिलों से नहीं पिछड़ता। प्रदेश में रायपुर व बिलासपुर दो महत्वपूर्ण महानगर थे किंतु भाजपा शासनकाल में बिलासपुर विकास की रफ्तार में बहुत पिछड़ गया है। अब जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बिलासपुर नगर निगम की सीमा का सुनियोजित विस्तार व विकास हो रहा है। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व कर्ताओं पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक सहित अन्य जन प्रतिनिधियों व वरिष्ठों द्वारा नगर के सुनियोजित विकास हेतु एक स्थायी व दूरगामी विजन के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। सीवरेज जैसी योजना ने दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली और सैकड़ो को स्थायी रूप से विकलांग कर दिया। ऐसी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जाएगा जिससे जन व धन की हानि न हो।
भाजपा की आपसी गुटबाजी व प्रतिस्पर्धा के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा दिए गए टारगेट की पूर्ति के लिए अमर अग्रवाल व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी अनर्गल मुद्दाविहीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन कर रहे हैं।
जिला प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में बिलासपुर का विकास मन्द गति से हुआ। टेम्स नदी का झूठा सपना दिखाकर सरस् सलिला अरपा के अस्तित्व को खतरे में डाला गया। भाजपा शासन काल में गोकुल धाम, ट्रांसपोर्ट नगर जैसी योजनाओं के नाम पर दशकों बिलासपुर की जनता को छला गया। चारों तरफ अराजकता व भू माफियाओं का आतंक रहा। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा की रहस्यमय मौत से लेकर पत्रकारों तक को खुले आम गोलियों से उड़ा दिया गया, साउंड सर्विस वाले को पीट पीट कर मार डाला गया। ऐसे कई मामलों में हत्यारों से जुड़े साक्ष्य गायब हो गए।
कभी धर्मांतरण के झूठे मुद्दे के नाम पर कभी दूसरे नकारात्मक मुद्दों को हवा देकर भाजपा नेता जिले और प्रदेश का माहौल खराब करने का जो प्रयास कर रहे है उसे जनता समझती है। बिलासपुर के विकास को लेकर घडिय़ाली आँशु बहाने वालो का सच जनता जानती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.