दिल्ली में डेनमार्क पीएम फ्रेडरिक्सन का जोरदार स्वागत

Updated on 09-10-2021 09:41 PM

नई दिल्ली। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं।

मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं। डेनमार्क की प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता होगी।

 डेनमार्क की प्रधानमंत्री औपचारिक स्वागत के बाद राजघाट पहुंचीं। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।


इसके बाद उन्होंने आईटीसी मौर्या होटल में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की भारत यात्रा से डेनमार्क और भारत के संबंध मजबूत होने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच में हरित सामरिक गठजोड़ के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करने के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भारत किम डेवी के प्रत्यर्पण से जुड़े मुद्दे पर भी बातचीत करने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.