सनराइजर्स से बाहर हुए वार्नर

Updated on 28-09-2021 09:40 PM

दुबई सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को आसानी से सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में सनराइजर्स ने फार्म बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को शामिल करते हुए उनकी जगह इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को शामिल किया। रॉय ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 60 रन बनाकर अपने चयन को सही साबित किया।


वॉर्नर को अंतिम ग्यारह में नहीं देखकर प्रशंसक निराश दिखे। वहीं वॉर्नर ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे पर उन्होंने सभी लोगों से सनराइजर्स का समर्थन करने की अपील की। वॉर्नर ने कहा समर्थन करते रहें। अगले साल आईपीएल की बड़ी नीलामी होगी। ऐसे में अनुमान है कि वार्नर इस मेगा नीलामी में उतर सकते हैं। इसका कारण यह है कि सनराइजर्स ने पहले ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया है। वहीं अब टीम से भी बाहर कर दिया है। माना जा रहा है कि टीम अगले सत्र में किसी युवा खिलाड़ी को अवसर दे सकती है। ऐसे में वॉर्नर अगले साल नई आईपीएल टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं। वॉर्नर ने इस आईपीएल सत्र के 8 मैचों में 195 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.