अगले दो साल और खेलना चाहते हैं वार्नर

Updated on 21-01-2022 07:14 PM
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अगले दो साल और खेलना चाहते हैं। वॉर्नर  ने कहा है कि इस दौरान वह इंग्लैंड में साल 2023 एशेज श्रृंखला के साथ ही भारत में भी जीत हासिल करना चाहते हैं। वॉर्नर ने कहा है कि अभी उनका लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। वॉर्नर इस साल टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 खिताब जीता था।

 उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक भारतीय टीम को उसी की धरती पर नहीं हराया है , इसलिए हम भारत में जीतना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड में साल 2019 में हमारी श्रृंखला बराबरी पर रही थी पर उम्मीद है कि अगली बार हमें जीत मिलेगी।’वार्नर का रिकार्ड इंग्लैंड और भारत में खराब रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन श्रृंखलाओं में 13 और भारत में दो श्रृंखलाओं में आठ टेस्ट में खेले वॉर्नर ने 26 और 24 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें एक भी शतक नहीं है।

 अगली एशेज श्रृंखला तक वह 37 साल के हो जाएंगे पर वह इससे परेशान नहीं हैं।उन्होंने कहा, ' तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि उम्र केवल एक नंबर है। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहता। मैं आने वाले समय में बड़ी पारी खेलना चाहता हूं।'वार्नर भारत में आईपीएल खेलने के कारण खासे लोकप्रिय भी हैं। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब जीता था पर  2021 सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें हट दिया गया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.