भारत और इंग्लैंड में सीरीज जीतना चाहते हैं वार्नर

Updated on 30-12-2021 09:27 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अगले दो साल और खेलना चाहते हैं। वॉर्नर  ने कहा है कि इस दौरान वह इंग्लैंड में साल 2023 एशेज श्रृंखला के साथ ही भारत में भी जीत हासिल करना चाहते हैं। वॉर्नर ने कहा है कि अभी उनका लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। वॉर्नर इस साल टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी रहे थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 खिताब जीता था।

 उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक भारतीय टीम को उसी की धरती पर नहीं हराया है , इसलिए हम भारत में जीतना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड में साल 2019 में हमारी श्रृंखला बराबरी पर रही थी पर उम्मीद है कि अगली बार हमें जीत मिलेगी।वार्नर का रिकार्ड इंग्लैंड और भारत में खराब रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन श्रृंखलाओं में 13 और भारत में दो श्रृंखलाओं में आठ टेस्ट में खेले वॉर्नर ने 26 और 24 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें एक भी शतक नहीं है।

अगली एशेज श्रृंखला तक वह 37 साल के हो जाएंगे पर वह इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ' तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि उम्र केवल एक नंबर है। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहता। मैं आने वाले समय में बड़ी पारी खेलना चाहता हूं।'वार्नर भारत में आईपीएल खेलने के कारण खासे लोकप्रिय भी हैं। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब जीता था पर  2021 सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें हट दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.