वॉर्नर का बैग्री ग्रीन कैप मिला चार दिन पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-पाक के आखिरी टेस्ट से पहले हो गया था चोरी

Updated on 05-01-2024 02:01 PM

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप आखिरी टेस्ट खत्म होने से पहले मिल गया है। चार दिन पहले सिडनी में वॉर्नर का ग्रीन कैप खो गया था। उन्होंने वापस करने की गुहार लगाई थी। वॉर्नर का बैगी ग्रीन कैप टीम होटल में पाया गया। हालांकि, वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वॉर्नर ने बैगी ग्रीन कैप मिलने की सूचना शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-ढूंढने के लिए शामिल लोगों का शुक्रिया।

पोस्ट किए गए वीडियो में वॉर्नर ने कहा कि सभी को नमस्कार, आप सभी को यह बताते हुए खुशी और राहत महसूस कर रहा हूं कि मेरा बैगी ग्रीन्स मिल गया है। सभी क्रिकेटर को पता है कि टोपी मेरे लिए कितनी खास है और मैं इसे जीवन भर संजो कर रखूंगा।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जिस बैग में उन्हें पैक किया गया था वह टीम होटल में मिला। इसके अंदर सभी सामान मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज से भी पता नहीं चल पाया है कि बैग किसने लिया था और यहां पर आकर किसने रखा।
तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले खो गया था ग्रीन बैग

सिडनी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले वॉर्नर ने अपने बैगी ग्रीन कैप खोने की सूचना इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने उसे वापस करने की गुहार लगाई थी। वॉर्नर के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। उन्होंने मैच से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में वॉर्नर ने बताया था, उनका बैगी ग्रीन (टेस्ट कैप) उनके बैक पैक से चोरी हो गया। वॉर्नर ने खुलासा किया था कि बैकपैक को एक बड़े बैग के अंदर रखा गया था, जिसे टीम के बाकी सामान के साथ 31 दिसंबर को मेलबर्न से सिडनी के लिए फ्लाइट से भेजा गया था। उनका सामान वहीं चोरी हुआ है।

वॉर्नर का टेस्ट-वनडे से संन्यास
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सोमवार, 1 जनवरी को टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी थी। वो 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। वॉर्नर के वनडे से संन्यास लेने की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी ऑफिशियल अकाउंट से की थी।

वॉर्नर ने सोमवार, 1 जनवरी को सिडनी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल होते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था, जो मैंने वनडे कप के दौरान कहा था। वनडे वर्ल्ड कप भारत में जीतना बड़ी उपलब्धि है।

टी-20 पर फोकस करेंगे वॉर्नर
वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट से संन्यास की घोषणा टी-20 पर ध्यान लगाने के लिए की है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वह ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए कम से कम चार मैच खेलेंगे। इसके बाद वह ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। ILT20 लीग में खेलने के लिए उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC के लिए अनुरोध किया है। दुबई टीम का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.