वॉर्नर की पत्नी ने आईपीएल टीम सनराइजर्स पर निशान साधा

Updated on 15-11-2021 09:36 PM

सिडनी आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने अब आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर निशान साधा है।  वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए फाइनल में 55 रनों की पारी खेली थी।

इससे पहले वार्नर ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतक लगाया था। कैंडिस   ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के बाद आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आउट ऑफ फॉर्म। गौरतलब है कि विश्व केप से ठीक पहले हुए आईपीएल के 14 वें सत्र में सनराइजर्स ने वार्नर को कप्तानी के साथ ही टीम से भी हटा दिया था और कहा था कि वह फार्म में नहीं हैं।

वॉर्नर ने टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करार जवाब दिया है। वॉर्नर ने 7 पारियों में 48 की औसत से 289 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाये और उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वार्नर ने नाबाद 89 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

टी20 विश्व कप की अंतिम तीन पारियों में वॉर्नर ने 89,  49 और 53 रन बनाकर अपने को साबित किया है। वॉर्नर आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। उनका ओवरऑल टी20 का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है। वे 312 मैच में 10255 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 84 अर्धशतक हैं। वार्नर ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह आईपीएल के आगामी सत्र के लिए होने वाली नीलामी में भाग लेंगे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.