भारत और चीन के वॉरशिप एक ही दिन कोलंबो पहुंचे:INS मुंबई पर 410 क्रू मेंबर्स, ड्रैगन के 3 जंगी जहाजों पर 1473 लोगों का स्टाफ

Updated on 27-08-2024 05:31 PM

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक ही दिन भारत और चीन के 4 वॉरशिप पहुंचे। इसमें से भारत का एक और चीन के 3 वॉरशिप हैं। श्रीलंकाई वेबसाइट डेली मिरर के मुताबिक भारतीय वॉरशिप और चीनी वॉरशिप्स 3 दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय नौसेना का वॉरशिप INS मुंबई पहली बार श्रीलंका पहुंचा है। श्रीलंकाई नौसेना ने इसका स्वागत किया। ये इस साल आठवीं बार है जब किसी इंडियन शिप ने श्रीलंका का दौरा किया है।

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना के तीन वॉरशिप हे फेई, वुझिशान और किलियानशान भी सोमवार सुबह ऑफिशियल विजिट पर कोलंबो पोर्ट पहुंचे।

कई कार्यक्रमों में भाग लेगा INS मुंबई
INS मुंबई 163 मीटर लंबा वॉरशिप है जिस पर 410 क्रू मेंबर्स हैं। यह जहाज डोर्नियर टोही शिप के लिए जरूरी पार्ट्स लेकर पहुंचा है। भारत ने अगस्त 2022 में श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डोर्नियर टोही शिप गिफ्ट किया था।

INS मुंबई, श्रीलंकाई नौसेना के साथ कुछ आयोजन में हिस्सा लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वॉरशिप के क्रू मेंबर्स श्रीलंका के कुछ पर्यटन केंद्रों का भी दौरा करेंगे।

29 अगस्त को INS श्रीलंकाई जहाज के साथ 'पैसेज एक्सरसाइज' में भी भाग लेगा। INS मुंबई भारत का स्वदेशी वॉरशिप है, जिसे साल 2001 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

1473 क्रू मेंबर्स के साथ 3 चीनी वॉरशिप श्रीलंका पहुंचे
चीन के तीनों वॉरशिप श्रीलंकाई नौसेना के साथ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इसमें सबसे बड़ा 'हे फेई' है। इसकी लंबाई 144.50 मीटर है, जिस पर 267 सदस्य क्रू मेंबर्स हैं। वॉरशिप ​​​​​​ वुझिशान 210 मीटर लंबा है, जिस पर 872 क्रू मेंबर्स हैं। वहीं, किलियानशान 210 मीटर लंबा वॉरशिप है, जिस पर 334 क्रू मेंबर्स हैं।

द हिन्दू बिजनेसलाइन के मुताबिक दोनों देशों के वॉरशिप का एक ही दिन कोलंबो पोर्ट पर आना काफी अनोखा है। दरअसल भारत लंबे समय से श्रीलंकाई द्वीप पर चीनी जहाज के रुकने को लेकर चिंता जताता रहा है।

चीन खुफिया जहाज को रिसर्च शिप कहता है
पिछले साल भारत ने कहा था कि चीन अपने रिसर्च वैसल्स के जरिए भारत की जासूसी करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद श्रीलंका ने सितंबर 2023 में चीन के जहाजों को अपने देश में रुकने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि कुछ महीने पहले श्रीलंका ने ये रोक हटा दी थी।

चीन के पास कई जासूसी जहाज हैं। वो भले ही कहता हो कि वो इन शिप का इस्तेमाल रिसर्च के लिए करता है, लेकिन इनमें पावरफुल मिलिट्री सर्विलांस सिस्टम होते हैं। मालदीव और श्रीलंकाई बंदरगाह पर पहुंचने वाले चीनी जहाजों की जद में आंध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु के कई समुद्री तट आ जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.