जहर से मर रहा था और शाहिद अफरीदी ने 40-50 लाख देकर बचाई जान, पाकिस्तानी क्रिकेटर का खुलासा

Updated on 24-03-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ओपनर इमरान नजीर ने खुलासा किया है कि उन्हें अपने करियर के चरम पर जहर दिया गया था। वह शाहिद अफरीदी थे, जो उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ा थे। जब उनके पास बैंक में कुछ नहीं बचा था, तो उसके इलाज के लिए पैसे देकर उसकी मदद की और जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें मर्करी पारा खिलाया था, जिसके बाद उनका करियर ही तबाह हो गया। मौत के करीब था और सबकुछ लुटा चुका था।

इमरान नजीर को मर्करी पारा जहर दिया गया था


उन्होंने कहा- जब मैंने में एमआरआई और सभी सहित इलाज किया तो पता चला कि मुझे जहर मर्करी पारा दिया गया था। यह एक धीमा जहर है। यह आपके शरीर में जाइंट्स को बेकार कर देता है। 8-10 साल तक मेरे सभी जोड़ों का इलाज किया गया। मेरे सारे जोड़ खराब हो गए थे और इस वजह से लगभग 6-7 साल तक दर्द सहा। लेकिन फिर भी, मैंने यही प्रार्थना की कि कृपया मुझे बिस्तर पर मत लाइए। शुक्र है कि ऐसा कभी नहीं हुआ।
    उन्होंने अपनी दर्दनाक दास्तां बताते हुए कहा- मैं चलता-फिरता था और लोग पूछते थे 'तुम तो ठीक दिख रहे हो'। मुझे बहुत से लोगों पर शक था, लेकिन मैंने कब और क्या खाया, पता नहीं चल रहा था, क्योंकि यह जहर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं करता। यह आपको सालों तक मारता है। जिसने भी ऐसा किया उसके लिए मैंने अब भी कभी बुरा नहीं चाहा। जो मारना चाहता है उससे बेहतर है बचाने वाला।

    करोड़ों डूब चुके थे, फिर शाहिद अफरीद ने की मदद


    नजीर को इलाज की लंबी और कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इलाज पर करीब 12-15 करोड़ रुपये खर्च हुआ। नजीर की सारी बचत समाप्त हो चुकी थी और जब अंतिम उपचार का समय आया, तो उनके पास कुछ भी नहीं बचा था। तभी अफरीदी मदद लेकर पहुंचे। उन्होंने इस बारे में बताया- उन्होंने जरूरत के समय में मेरी मदद की। जब मैं शाहिद भाई से मिला तो मेरे पास कुछ नहीं बचा था। एक दिन के भीतर मेरे डॉक्टर के खाते में पैसा आ गया। उन्होंने कहा था कि कितना भी पैसा लगे लगा दो, मेरा भाई ठीक हो जाए। उन्होंने करीब 40-50 लाख रुपये खर्च किए।
    नजीर ने खुलासा किया कि अफरीदी ने अपने मैनेजर को निर्देश दिया था कि जितनी जरूरत हो उतनी रकम भेजो। अफरीदी दान के विभिन्न कार्यों में भाग लेने के लिए जाने जाते हैं और अपना खुद का चैरिटी शाहिद अफरीदी फाउंडेशन भी चलाते हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। नजीर ने भारत के खिलाफ रन आउट होने से पहले 2007 में वर्ल्ड टी20 फाइनल में 14 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेली थी। भारत ने पांच रन से मैच जीत लिया था। नजीर ने 1999 से 2012 के बीच आठ टेस्ट, 79 वनडे और 25 टी20 मैच खेले।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.