डायरेक्टर के साथ समय बिताने का दिया था ऑफर -दिव्यांका त्रिपाठी

Updated on 01-02-2022 06:42 PM

मुंबई लंबे समय बाद टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अब कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और एक बड़े ब्रेक की तलाश में थीं, तब उन्हें एक डायरेक्टर के साथ समय बिताने का ऑफर दिया गया था।

 दिव्यांका ने साथ ही यह भी बताया कि ऐसा ना करने पर उन्हें उनका करियर बर्बाद किए जाने की भी धमकी दी गई थी। मालूम हो कि मनोरंजन जगत के कई सितारे अब तक कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे कर चुके हैं। इनमें कई बड़े सेलिब्रिटीज का नाम भी शामिल है।

दिव्यांका ने आगे बताया, क्योंकि उन्हें पहले से ही पता था कि ये सब झूठ है, ऐसे में उन्हें खूब मजा आया।

एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी एक्टर के ब्रेक के दौरान कई लोग फायदा उठाना चाहते हैं। बॉलीवुड बबल से बात करते हए दिव्यांका त्रिपाठी ने ये भी बताया कि अक्सर न्यू कमर्स को यह विश्वास दिलाने की कोशिश भी की जाती है कि इंडस्ट्री में आने वाले सभी लोगों को इन सबसे गुजरना होता है। यानी इंडस्ट्री में सभी का एक्सपीरियंस एक जैसा होता है।

 लेकिन, क्योंकि मैं पहले से जानती थी कि ये सब बकवास है, इसलिए मुझे बहुत मजा रहा था।एक्ट्रेस ने कहा- ‘आप एक शो खत्म करते हैं और फिर आपका संघर्ष शुरू हो जाता है।आपको बड़ा ब्रेक चाहिए तो आपको इस डायरेक्टर के साथ समय बिताना होगा। लेकिन मुझे क्यों?’ ‘मुझे कहा गया था कि तुम बहुत समझदार हो। इसे ऐसे बेच देना जैसे मेरी जिंदगी बस उसी से बनेगी और हर कोई यही कर रहा है।

ये घटना # मीटू मूवमेंट के पहले की है। लोग जो इस तरह के ऑफर देते हैं, आपको यह समझाने की कोशिश करते हैं कि इंडस्ट्री में हर कोई यही कर रहा है। वे आपको ऐसे लालच देते हैं, जैसे कि अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप पीछे रह जाएंगे। आपके करियर का कुछ नहीं हो सकता। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका करियर बर्बाद हो जाएगा।एक समय था जब पैसे नहीं थे, लेकिन समय नहीं था। मुझे अपने बिल, ईएमआई भरने होते थे। बहुत ज्यादा दवाब था। इसी बीच इस तरह का ऑफर मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.