क्या भारत में स्लीपर सेल भेज रहा था पाकिस्तान? राजस्थान आने वाले आधे पाक यात्रियों को नहीं दिया वीजा

Updated on 23-01-2023 05:50 PM
इस्लामाबाद : भारत ने 488 आवेदकों के बजाय सिर्फ 249 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को अजमेर शरीफ आने के लिए वीजा जारी किया है। रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि धार्मिक मामलों और आपसी सद्भाव मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, 200 से अधिक पाकिस्तानी तीर्थयात्री अजमेर शरीफ नहीं जा पाएंगे। भारत आने वाले पाकिस्तानी या तो किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के उद्देश्य से यहां आते हैं या अपने किसी रिश्तेदार से मिलने। भारत सरकार पुख्ता दस्तावेज होने पर इन्हें वीजा जारी करती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे लोग भी भारतीय सीमा में दाखिल हो जाते हैं जिनके इरादे हिंदुस्तान के खिलाफ होते हैं।
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने बताया कि भारत में तीर्थयात्रियों की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए छह अधिकारियों को वीजा देने से भी इनकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छह में से सिर्फ एक अधिकारी को जायरीन (तीर्थयात्रियों) के साथ जाने की अनुमति दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी जायरीन को एसएमएस के जरिए लाहौर पहुंचने की सूचना दे दी गई है जहां से वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगे।

भारत आते रहते हैं पाक तीर्थयात्री

ये वीजा एप्लीकेशन क्यों खारिज किए, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान से मुस्लिम तीर्थयात्री भारत में हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया, हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और हजरत अमीर खुसरो जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने आते हैं। भारत से भी लोग करतारपुर साहिब और अन्य प्राचीन गुरुद्वारों और मंदिरों के दर्शन करने पाकिस्तान जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों में स्लीपर सेल के भारत पहुंचने का खतरा बना रहता है।

पाकिस्तान फौज के पास जासूसों का नेटवर्क

राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर पाक फौज के पास जासूसों का बड़ा नेटवर्क है। अक्सर भारतीय सेना इन्हें बॉर्डर से पकड़ती है। ये जासूस भारत आते हैं और आम लोगों की तरह ही रहते हैं। यहां से ये जासूस खुफिया और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजते हैं। पाकिस्तानी सेना छोटे-मोटे लालच के बदले लोगों को भारत भेजकर जासूसी करवाती है जिन्हें 'स्लीपर सेल' कहा जाता है। पाक खुफिया एजेंसी कई बार एजेंट बनाने के लिए भारत में ऐसे लोगों से संपर्क करती है जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.