ChatGPT से लिखी गई Stranger Things के फ‍िनाले की कहानी? फैंस को डॉक्‍यूमेंट्री में ये क्‍या दिख गया!

Updated on 14-01-2026 01:59 PM
OTT की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक 'स्‍ट्रेंजर थ‍िंग्‍स' का फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर को रिलीज किया गया। इसने एक ओर जहां व्‍यूज के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं दुनियाभर में फैंस के क्रेज के बीच नेटफ्ल‍िक्‍स क्रैश होने की भी खबर आई। 29 दिसंबर से 4 जनवरी के हफ्ते में दुनियाभर में इसे 31.3 मिलियन व्यूज मिले। जबकि इसी दौरान फाइनल सीजन को कुल 105.7 मिलियन व्यूज मिले। लेकिन दिलचस्‍प बात यह है कि अब इसी फिनाले एपिसोड नंबर 8 को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह सीरीज पर आई डॉक्‍यूमेंट्री के कारण हुआ है। इंटरनेट पर यह शोर मच रहा है कि क्‍या इसके क्रिएटर्स मैट डफर और रॉस डफर ने फिनाले एपिसोड की कहानी लिखने के लिए AI टूल ChatGPT का इस्‍तेमाल किया था?

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के क्रिएटर्स, डफर ब्रदर्स अपनी नई डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सवालों के घेरे में आ गए हैं। फैंस बहुत निराश हैं, क्‍योंकि डॉक्यूमेंट्री 'द मेकिंग ऑफ स्ट्रेंजर थिंग्स 5' में एक पल ऐसा दिखा है, जब एक लैपटॉप स्क्रीन पर खुले टैब्स में ChatGPT दिख रहा है। स्‍क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। हाय तौबा मची हुई है।

फैंस को ब्राउजर में दिखा ChatGPT का खुला टैब

मेकर्स ने 'स्‍ट्रेंजर थ‍िंंग्‍स' की डॉक्यूमेंट्री, सीरीज के फिनाले एपिसोड के बाद रिलीज की है। इसे शेयर करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, 'डफर ब्रदर्स की जेनरेशन-डिफाइनिंग सीरीज की आखिरी किस्त में लगे सालों की मेहनत और कला की अंदरूनी झलक।' हालांकि, स्क्रिप्टिंग प्रोसेस वाले एक सीन का एनालिसिस करने के बाद, फैंस ने दावा किया कि उन्हें ब्राउजर पर ChatGPT टैब खुला दिखा है।

फैंस बोले- तभी फिनाले की एंडिंग एवरेज थी

डॉक्‍यूमेंट्री में स्‍क्र‍िप्‍ट के ब्राउजर में AI टैब खुला होने के अलावा, कई यूजर्स ने राइटर रूम के बैकग्राउंड में एक स्क्रीन पर Reddit और Google Docs खुले होने की बात कही है। एक यूजर ने इस पर नाराजगी जताते हुए लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने AI का इस्तेमाल किया या नहीं, लेकिन एक बात मैं पक्के तौर पर जानता हूं कि स्ट्रेंजर थिंग्स के फिनाले के हिसाब से एंडिंग बहुत एवरेज थी। यह इससे कहीं बेहतर हो सकती थी।'

स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया हंगामा

एक अन्‍य X पोस्‍ट में यूजर ने लिखा, 'AI का एंटरटेनमेंट और कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री पर हमारी सोच से कहीं ज्यादा असर पड़ रहा है।' हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि स्क्रिप्ट के किसी भी हिस्से को लिखने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। लेकिन स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा जरूर मचा दिया है।

फैन ने कहा- AI का इस्तेमाल निराश करने वाला

एक यूजर ने लिखा है, 'तो आप कह रहे हैं कि उन्होंने स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का पहला एपिसोड, बिना एंडिंग पूरी किए या लिखे ही फिल्मा लिया... कोई हैरानी नहीं कि यह देखने में भी इतनी ही जल्दबाजी जैसा लगा। AI का इस्तेमाल मेरे लिए बहुत अजीब है, बहुत ही निराश करने वाला।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'जब आप स्ट्रेंजर थिंग्स डॉक्यूमेंट्री देखते हैं और आपको पता चलता है कि डफर ब्रदर्स ने स्क्रिप्ट नहीं लिखी, उन्होंने ChatGPT से लिखवाई, तो दिल दुखता है।'

मैट डफर ने नेगेटिव कॉमेंट्स पर कही थी ये बात

वैसे, 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के आखिरी सीजन के प्रीमियर से पहले, मैट डफर ने फैंस की ऑनलाइन नेगेटिव कॉमेंट्स पर बात की थी। उन्‍होंने कहा, 'मैंने सोशल मीडिया छोड़ दिया है, ताकि मुझे पता न चले कि अब क्या हो रहा है, क्योंकि इससे मेरी भावनाएं आहत होती हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि मैंने शो के बारे में लगभग हर नेगेटिव कमेंट पढ़ा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.