जिम्बाब्वे दौरे से पहले वॉशिंगटन सुंदर चोटिल:काउंटी क्रिकेट के एक मैच में फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल

Updated on 11-08-2022 06:44 PM

जिम्बाब्वे दौरे से पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। टीम के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। सुंदर अभी रॉयल कप में लैंकशायर की ओर से खेल रहे हैं। क्लब ने उनके चोटिल होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वॉरसेटरशायर के खिलाफ मैच में उनके बायें कंधे में चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह कंधे के बल पर ही जमीन पर गिर गए। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर उनके जाने को लेकर संशय है। हालांकि, अभी उनके जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दो साल से चोटों से जूझ रहे हैं सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर पिछले दो सालों से चोटों से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही काउंटी क्रिकेट के जरिए उन्होंने वापसी की थी। अपने पहले ही मैच में गेंद से कमाल दिखाया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 5 से ज्यादा विकेट लिए थे। यहीं नहीं काउंटी क्रिकेट के दौरान उनका बल्ला भी चला और उन्होंने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई थी।

सुंदर 2020 की IPL के बाद टीम इंडिया के प्लान के अहम हिस्सा थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी सुंदर का प्रदर्शन अच्छा रहा। उसके बाद से ही सुंदर को चोटों से जूझना पड़ा। इसकी वजह से वह कई सीरीज में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं बना पाए। जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी हो रही थी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई थी। दौरे की शुरुआत 18 अगस्त से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.