रणजी ट्रॉफी में आग उगल रहा वाशिंगटन सुंदर का बल्ला, दमदार शतक से लूट ली महफिल

Updated on 20-10-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का बल्ला रणजी ट्रॉफी 2024 में जमक बोला है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे तमिलनाडु और दिल्ली के मुकाबले में सुंदर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से कबूल किया और दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

तीसरे नंबर पर आकर ठोका सुंदर ने शतक

तमिलनाडु ने वाशिंगटन सुंदर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। ऐसे में सुंदर ने 269 गेंदों का सामना किया और 56.51 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 152 रन की गजब पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 19 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उन्होंने साई सुदर्शन (213) के साथ दूसरे विकेट के लिए 232 रन जोड़ने के बाद भारत ए के बल्लेबाज पॉल (117) के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। आंद्रे सिद्धार्थ ने भी नाबाद 66 रन बनाए।

सुंदर और प्रदोष रंजन पॉल ने दिल्ली के कमजोर स्पिन आक्रमण का पूरा फायदा उठाते हुए शनिवार को शतक जड़े जिससे तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 674 रन पर घोषित की। दिल्ली ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 43 रन बनाए थे।

सलामी बल्लेबाज ध्रुव कौशिक के चोटिल होने के कारण सनत सांगवान के साथ हर्ष त्यागी ने पारी का आगाज किया। दिल्ली की समस्या यहीं तक सीमित नहीं है। उसके ऑलराउंडर प्रांशु विजयरन भी चोटिल हो गए हैं।

वाशिंगटन सुंदर का टेस्ट करियर

25 साल के वाशिंगटन सुंदर ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 4 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 265 रन बनाए और 6 विकेट भी लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.