वसीम अकरम तुमसे ये उम्मीद नहीं थी, भारत की हार पर ऐसी दलील कि माथा पीट लेंगे

Updated on 30-11-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को मिली निराशाजनक हार की चर्चा अब भी जारी है। टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस विश्व कप फाइनल में मिली हार के गम को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश में हैं, लेकिन पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम अब भी हार के जख्म को कुरेदने में लगे हुए हैं।

वसीम अकरम ने भारत को मिली हार का कारण टीवी, सोशल मीडिया और फैंस को बताया है। वसीम अकरम का मानना है कि टीवी, सोशल मीडिया और फैंस भारत को फाइनल से पहले ही विजेता बना दिया था, जिसके कारण टीम काफी दबाव में आ गई थी और वह फाइनल में अच्छा नहीं खेल पाई।

वसीम अकरम ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि एक नेशन के तौर पर इससे निकलना काफी मुश्किल है क्योंकि आपकी टीम ने अच्छा खेला था। उन्होंने लगातार 10 मैच जीते, लेकिन आपने क्या किया, आपने फाइनल से पहले ही टीम को विजेता बना दिया। मुझे माफ करें लेकिन आपको अपनी गलती को स्वीकार करना पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि आपने अच्छा खेला लेकिन एक खराब मैच ने आपकी मेहनत पर पानी फेर दिया।'

उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि भारतीय टीम अच्छा खेली। फाइनल में मिली हार काफी निराश करने वाली रही। मुझसे भी आज तक 1999 विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बारे में पूछा जाता है। हमारे फैंस उसे कब भूलेंगे। भारत और पाकिस्तान के पास क्रिकेट फैंस सालों पुराने की बात को याद रखते हैं। उनकी याददाश्त हाथी की तरह है। फाइनल में मिली हार को 30 साल हो गए हैं लेकिन फैंस आज भी यह पूछते हैं कि मैंने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग क्यों चुनी थी।

अकरम ने कहा, 'सोशल मीडिया पर चल रही बातों को गंभीरता से मत लीजिए। आधी से ज्यादा चीज यहां बकवास होती है। एक राष्ट्र के तौर पर आपको आगे बढ़ना होगा। छह महीने बाद फिर से टी20 विश्व कप है उसके लिए तैयार हो जाइए।'

हालांकि, वसीम अकरम टीम इंडिया की हार पर जो लॉजिक दे रहे हैं पूरी तरह समझ से परे है। टीम इंडिया के खिलाड़ी कभी भी सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही बातों से प्रभावित नहीं होते हैं। रही बात फैंस की तो वह हर दौर पर में अपने सुपरस्टार खिलाड़ियों के सपोर्ट में कोई कमी नहीं रखे हैं। ऐसे में वसीम अकरम का यह कहना कि सोशल मीडिया और फैंस के दबाव में आकर टीम इंडिया हारी है जो कि बिल्कुल गलत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.