मंगल पर फिलहाल पानी लिक्विड रूप में मौजूद नहीं

Updated on 30-09-2021 09:55 PM

वॉशिंगटन। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक मंगल पर फिलहाल पानी लिक्विड रूप में नहीं मौजूद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतिहास में कभी मंगल पर पानी की संभावना हो सकती है लेकिन वायुमंडल के खत्म होने के साथ ही पानी का मिलना भी करीब-करीब नामुमकिन है। नई स्टडी में पोटैशियम के स्थिर आइसोटोप, रिमोट सेंसिंग और केमिकल अनैलेसिस की मदद ली गई। इसमें पानी जैसे एलिमेंट्स के मंगल से गायब होने की गति को देखा गया। इसमें पता चला कि अब लाल ग्रह पर पानी नहीं है।


टीम ने मंगल के उल्कापिंडों को स्टडी किया और पाया कि मंगल से पानी और पोटैशियम जैसे एलिमेंट्स गायब हो गए हैं और यह धरती की तुलना में ज्यादा तेजी से हुआ है। स्टडी के सीनियर लेखक कुन वान्ग का कहना है कि मंगल के उल्कापिंड करोड़ों साल पहले के हैं। ये मंगल के विकास के इतिहास की कहानी सुनाते हैं। वान्ग का कहना है कि मंगल का आकार और द्रव्यमान ऐसा नहीं है कि यहां जीवन के लायक पानी बचा हो। वहीं, फरवरी में मंगल पर पहुंचे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के प्रीजरवरेंस रोवर ने हाल ही में मंगल ग्रह पर चट्टान के सैंपल इकट्ठा किया जिसमें जीवन की मौजूदगी से जुड़े अहम सवालों के जवाब छिपे हो सकते हैं। रोवर ने जेझेरो क्राटेर में जिस चट्टान के सैंपल लिए हैं, वह ज्वालामुखी का लावा जमने के कारण बनी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब जेझेरो क्राटेर में पानी रहा होगा तो वह इसकी अंदर की परतों में चला गया होगा और मुमकिन है कि पानी के सूखने के बाद सिर्फ नमक वहां रह गया।


नासा की ग्राउंड टीम के मुताबिक चट्टानी सैंपल में ऐसे नमक हैं जो शायद तब बने होंगे जब भूमिगत जल ने पहले से मौजूद खनिजों की बनावट को बदल दिया होगा। हो सकता है पानी के वाष्पित होने के बाद नमक बचे रह गए हों। नासा ने बताया है कि नमक में शायद पानी भी रहा होगा। बता देंकि मंगल ग्रह पर पानी है या नहीं? इस सवाल के जवाब में आज तक कई सबूत तो नहीं मिला है लेकिन एक नई रिसर्च में पुरानी कई थिअरीज को गलत जरूर बताया गया है। कुछ स्टडीज में संकेत दिए गए थे कि मंगल पर आयन की शक्ल में पानी हो सकता है लेकिन ताजा अध्ययन इसके उलट संकेत दे रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.