स्टेडियम की छत से गिरने लगा पानी, आईपीएल फाइनल में बीसीसीआई के व्यवस्था की खुली पोल

Updated on 29-05-2023 11:02 PM
अहमदाबाद: जिस मौसम ने लगभग पूरे आईपीएल 2023 (IPL 2023) में साथ दिया उसने आखिर में फाइनल मुकाबले का ही मजा किरकिरा कर दिया। बारिश की वजह से अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाने वाला आईपीएल फाइनल रविवार को नहीं खेला जा सका। अब यह खिताबी मुकाबला रिजर्व डे यानी आज खेला जाएगा। अहमदाबाद में रविवार की शाम से ही बाहर हो रही थी।

छत से टकपता दिखा पानी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां एक लाख से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 2021 में इस स्टेडियम को रेनोवेशन के बाद खोला गया था। लेकिन रविवार को मूसलाधार बारिश में स्टेडियम के छत से पानी गिरने लगा। स्टेडियम में मौजूद फैन ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है। भीड़ इतनी ज्याद थी कि फैंस भिगने को मजबूर हुए।

बीसीसीआई की व्यवस्थान पर उठते रहे हैं सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब बीसीसीआई की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत से भी पानी गिरने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं। कई बार महिला फैंस बाथरूम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाती हैं।

11 बजे अंपायरों ने किया फैसला

बारिश आखिरकार रात करीब 9 बजे थमी और मैदान सुखाने पहली बार सुपर सॉकर मैदान पर पहुंचा तो स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि यह खुशी कुछ मिनट ही टिक सकी। बारिश की वापसी हुई और मैदान दोबारा से कवर से ढक गए। आखिरकार इस लुका-छिपी के बीच रात करीब 11 बजे अंपायरों ने मुकाबले को रिजर्व डे में खेलने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.