दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं वॉटसन

Updated on 24-02-2022 07:02 PM

सिडनी दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल के 15 सत्र के लिए  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने   कोचिंग स्टाफ में सहायक कोच के तौर पर शामिल कर सकती है। इसका एक कारण यह है कि टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने वॉटसन को शामिल किये जाने की सलाह दी है।

 एक रिपोर्ट के अनुसार वॉटसन को टीम में जोड़ने के लिए अब केवल कुछ ही औपचारिकताएं बची हैं।राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल रहे वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनाये जाएंगे। वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी इसमें सहायक कोच की जिम्मेदारी दी गयी है। अगरकर के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे को भी सहायक कोच के तौर पर रखा गया है।

आमरे लंबे समय से फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के सदस्य रहे हैं। टीम एक नया फील्डिंग कोच भी नियुक्त कर सकती है, लेकिन अभी तक किसी उम्मीदवार का चयन नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले दिल्ली ने पिछले सत्र के सहायक कोच मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को हटा दिया है। टीम ने हालांकि जेम्स होप्स को गेंदबाजी कोच के तौर पर बनाये रखा है।  माना जा रहा है किकोच पोंटिंग के मार्गदर्शन वाले कोचिंग स्टाफ का फेरबदल इसलिए किया गया है ताकि टीम में नए विचार सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.