हम भारत से अच्छे रिश्तों के हामी, पर कश्मीर के खिलाफ बचकानी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुरैशी

Updated on 06-04-2022 07:23 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक संकट को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान में नरम रुख वाली सरकार चाहता है। कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत एक ऐसी पाकिस्तानी सरकार से नफरत करता है, जो अपने हितों की रक्षा करती है और एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाती है।

इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ के उपाध्यक्ष कुरैशी ने कहा उनकी पार्टी का लक्ष्य भारत के साथ अच्छे संबंध बनाना है, लेकिन वह कश्मीर के खिलाफ बचकानी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। कुरैशी ने कहा कि किसी भी देश को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश है और उसके फैसले संविधान, कानून और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप होने चाहिए। यह कहते हुए कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने विदेशी हस्तक्षेप की सूचना दी है और इसे अनुचित माना है।

कुरैशी ने आगे कहा कि पाकिस्तानी समाज में चिंता का प्राथमिक कारण आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से उपजा है। यह पुष्टि करते हुए कि सरकार ने वाशिंगटन में राजदूत के माध्यम से विरोध दर्ज किया था।

कुरैशी ने कहा कि एनएससी के निर्देश पर, हमने एक राजनयिक को विदेश कार्यालय में एक डेमार्श जारी करने या कड़ी आपत्ति के लिए बुलाया। पूर्व वित्तमंत्री ने दावा किया कि तुर्की, चीन और रूस ने विदेश कार्यालय को बयान जारी कर पीटीआई को अपना समर्थन दिया है। कुरैशी ने तुर्की की ओर से जारी बयान का हवाला देते हुए कहा कि वे एक बेहतर पाकिस्तान चाहते हैं। दरअसल, रूस ने इमरान खान का बचाव करते हुए अमेरिका पर निशाना साधा था। रूस ने कहा था कि इमरान खान को अमेरिका के खिलाफ जाने की कीमत चुकानी पड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.