'हम ही मूर्ख हैं जो ऐसे नाम रखते हैं', 'तैमूर' ही नहीं मंत्री स्टैलिन की चर्चा करते हुए भड़के विवेक अग्निहोत्री

Updated on 27-08-2025 01:33 PM
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर में जहां एक तरफ 1946 के कोलकाता दंगों की भयावह झलक की चर्चा रही वहीं दूसरी तरफ 'तैमूर' नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है। ट्रेलर देखने वालों को ऐसा लग रहा है कि विवेक ने अपनी फिल्म में 'तैमूर' नाम जान-बूझकर और कुरूप दिखाने के लिए रखा है जो करीना कपूर और सैफ अली खान के बच्चे का नाम है। हालांकि, इस मुद्दे पर विवेक सफाई भी दे चुके हैं। एक बार फिर से वो इसे लेकर बातें करते दिखे और कहा- हम ही मूर्ख हैं जो उन पर नाम पर रखते हैं।

एक बार फिर वो एक इंटरव्यू में इसपर बातें करते दिखे हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री पहले भी कह चुके हैं कि इस तरह के नाम देशवासियों को नहीं रखने चाहिए। उनसे हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि सैफ और करीना को इस तरह का नाम रखने के लिए क्या कहना चाहेंगे? विवेक ने जवाब दिया और कहा, 'हम ही मूर्ख हैं जो कि उन पर नाम पर रखते हैं।'

विवेक अग्निहोत्री ने कहा- तैमूर...विश यू ऑल द बेस्ट

उन्होंने आगे कहा, 'सैफ...शानदार शख्सियत, करीना...लाजवाब एक्ट्रेस और तैमूर...विश यू ऑल द बेस्ट।' उनसे कहा गया- तैमूर, आपकी फिल्म में नाम है। निर्देशक ने साफ-साफ कहा, 'ये उनके बारे में नहीं है, और भी बहुत नाम हैं...बंगाल में बहुत सारे लोग रहते हैं। तैमूर इसलिए मैंने नाम रखा है क्योंकि ये एक मेटाफॉरिकल नाम है। मैं बता देता हूं ताकि लोग कॉन्ट्रोवर्सी न करें। मैं जब द ताशकंद फाइल्स शूट करने गया था उजबेकिस्तान तो समरकंद में तैमूरलंकी मकबरा है और उसके बाहर लिखा हुआ है।'


उसने एक रात में एक लाख घर जलाए

अग्निहोत्री ने कहा, 'उसके बाहर ये लिखा हुआ है कि उसको एम्परर की उपाधि देना चाहते थे वहां के लोग। उसने कहा था कि मैं तब तक एम्परर का मुकुट नहीं पहनूंगा (मैं पैरा फ्रेज़ कर रहा हूं) जब तक मैं विश्व की सबसे रईस रियासत पर फतह नहीं कर लूंगा। उस रईस रियासत का नाम था दिल्ली सरकार। फिर वो अपनी फौज लेकर आया 1 लाख लोगों की और उसने एक रात में एक लाख घर जलाए (ऐसा वहां लिखा हुआ है) और लोगों को मारा।'

रशिया में स्टैलिन कोई नाम नहीं रखता

विवेक ने एबीपी से बातचीत में कहा, 'और उसके बाद जो वो मार्च करता हुआ वापस लूट करके, दिल्ली को बर्बाद करके तो लगातार हरियाणा और हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जो भी रास्ते में जो भी गांव पड़े उसको जलाता हुआ चला गया। ये उसकी ग्लोरी में वहां पर लिखा हुआ है। हम ही मूर्ख लोग हैं जो कि उसपर नाम रखते हैं। हिटलर तो कोई नाम नहीं रखता, रशिया में स्टैलिन कोई नाम नहीं रखता लेकिन हमारे यहां तो चीफ मिनिस्टर का नाम स्टैलिन है। तो हमको ये कॉन्शियनेस लानी पड़ेगी इस देश के अंदर कि जिसने उनको प्रताड़ित किया, जिसने तुम्हारा विनाश किया, कम से कम वो नाम न रखो।'

'मैं कुछ नहीं कहूंगा, उनकी मर्जी है'

उनसे पूछा गया कि सैफ और करीना को ऐसे नाम रखने के लिए क्या कहेंगे? इसपर उन्होंने कहा- मैं कुछ नहीं कहूंगा, उनकी मर्जी है भई, उनके बच्चे हैं।'

सैफ ने कहा था- बेटे का नाम बदलना चाहते थे

2016 में, दिल्ली टाइम्स से बातचीत में सैफ ने खुलासा किया था कि वह अपने बेटे का नाम बदलने के बारे में लगभग सोच चुके थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने एक पल के लिए उसका नाम बदलने के बारे में सोचा। कुछ हफ्तों तक ये खयाल चलता रहा लेकिन करीना इसके ख़िलाफ़ थीं।' उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा था- मैं नहीं चाहता कि वह अलोकप्रिय हो जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.