हम अमेरिका से डरने वाले नहीं... हिजबुल्ला नेता ने दी वार्निंग, बाकी देशों में इजरायल युद्ध फैलने की दी धमकी

Updated on 04-11-2023 03:11 PM
खान यूनिस: लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के नेता ने कहा कि उसकी मिलिशिया इजराइल-हमास युद्ध से दूर रहने की अमेरिका की चेतावनियों से डरने वाली नहीं है। टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में हसन नसरल्ला ने क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि 'भूमध्य सागर में आपके बेड़े... हमें नहीं डरा सकेंगे। हिजबुल्ला सभी विकल्पों के लिए तैयार है।' नसरल्ला ने कहा कि उसकी ताकतवर मिलिशिया सीमा पर इजराइल के साथ अभूतपूर्ण लड़ाई में जुटी हुई है। उसने क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की धमकी भी दी।

भाषण में नसरल्ला ने यह घोषणा नहीं की कि हिजबुल्ला पूरी तरह से इजराइल-हमास युद्ध में शामिल हो रहा है। उसने धमकी दी कि लेबनान-इजराइल सीमा पर लड़ाई अब तक देखे गए स्तर तक 'सीमित नहीं' रहेगी। इससे पहले, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करते हुए कहा था कि जब तक हमास क्षेत्र में बंधक बनाए गए लोगों को आजाद नहीं करता, तब तक इजराइल वहां आक्रामक सैन्य कार्रवाई के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

इजरायल का संघर्ष विराम से इनकार

नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के कुछ देर बाद यह टिप्पणी की। ब्लिंकन ने गाजा में मानवीय स्थितियों में सुधार के लिए इजराइल से अस्थाई संघर्ष-विराम पर सहमत होने का आग्रह किया था। उन्होंने इजराइल से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हर संभव उपाय करने को भी कहा था। नेतन्याहू ने संवाददाताओं को जारी एक बयान में कहा कि इजराइल ने 'अपनी पूरी ताकत' के साथ लड़ाई जारी रखी है और वह 'एक ऐसे अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करता है, जिसमें उसके बंधकों की रिहाई शामिल नहीं है।' हमास आतंकवादियों ने इजराइल पर सात अक्टूबर पर किए अप्रत्याशित हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था।

क्या बोले ब्लिंकन

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है, वरना 'शांति के लिए कोई भागीदार नहीं होगा।' उन्होंने इजराइल से युद्धग्रस्त क्षेत्र में अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। वहीं, इजराइल ने क्षेत्र में संघर्ष तेज होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच चेतावनी दी कि वह लेबनान से सटी उसकी सीमा पर हमलों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। इजराइली सैनिकों ने गाजा शहर की घेराबंदी कड़ी कर दी है, जो क्षेत्र में शासन कर रहे हमास लड़ाकों को खत्म करने के उनके अभियान का केंद्र बिंदु है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.