हम बाहरी शोर से परेशान नहीं होते, लगातार दो हार के बाद मिली जीत पर बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस

Updated on 17-10-2023 10:17 AM
लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वनडे विश्व कप में पहली जीत दर्ज करने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। भारत और साउथ अफ्रीका से लगातार दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर अपना खाता खोला। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबादों ने श्रीलंका को सोमवार को एकाना स्टेडियम पर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। कुसल परेरा (78) और पथुम निसंका (61) के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था लेकिन आखिर में उसकी टीम 209 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 88 गेंद शेष रहते ही पांच विकेट से जीत दर्ज की।

कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की थी लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई, उनका यह प्रयास शानदार था। हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि आगामी मैचों में हम इसे जारी रखेंगे।’ यह पूछे जाने पर कि उनकी टीम ने जीत सुनिश्चित करने के लिए क्या अलग किया, कमिंस ने कहा, 'संभवत: ऐसा कुछ नहीं किया। विश्व कप अभियान की धीमी शुरुआत के बाद भी उनकी टीम बाहरी शोर से परेशान नहीं है। बकौल कमिंस, 'मुझे लगा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की।

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा कि अगर उनकी टीम में 290-300 का स्कोर बनाया होता तो परिणाम भिन्न हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हमारा मध्य क्रम लड़खड़ा गया। अगर हमने 290 या 300 का स्कोर बनाया होता तो इस पिच पर वह अच्छा स्कोर होता। हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए और हमने काफी गेंद खाली जाने दी। मुझे अपने बल्लेबाजों पर भरोसा है और उम्मीद है कि आगे वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने चार विकेट लिए और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जम्पा ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। पिछले कुछ दिन से मेरी पीठ में जकड़न थी, लेकिन मैंने आज अच्छी गेंदबाजी की। मैं पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया था।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.