यूक्रेन युद्ध पर हम सलाह देने के लिए तैयार... रूस में पीएम मोदी के पीस प्लान के साथ अजित डोभाल, जयशंकर का भी बड़ा ऐलान

Updated on 12-09-2024 03:03 PM
मॉस्को: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि रूस और यूक्रेन को बातचीत के जरिए संघर्ष को खत्म करना चाहिए और इसके लिए भारत दोनों देशों को हर मुमकिन सलाह देने को तैयार है। जयशकर ने ऐसे समय ये कमेंट किया है जब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए रूस में हैं। दावा किया जा रहा है कि डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रस्तावित एक पीस प्लान (शांति प्रस्ताव) के साथ मॉस्को गए हैं। इस प्लान को वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साझा करेंगे।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर ने बर्लिन में जर्मन विदेश कार्यालय के वार्षिक राजदूत सम्मेलन में बोलते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं लगता कि यह युद्ध के मैदान पर कोई हल निकलने वाला है। बातचीत से ही चीजें ठीक होंगी और जब कोई बातचीत होती है तो मुख्य पक्षों यानी रूस और यूक्रेन को भी उसमें शामिल होना होगा।' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के रूस और यूक्रेन की यात्रा का हवाला दिया और और उनके उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह 'युद्ध का युग' नहीं है। जयशंकर ने कहा कि ये साफ है कि युद्ध के मैदान से कोई समाधान मिलेगा। ये कैसे खत्म होगा, अगर आप सलाह चाहते हैं, तो हम हमेशा सलाह देने को तैयार हैं।'

मॉस्को में हैं भारत के एनएसए


रूस और यूक्रेन की भारत के शांति प्रस्ताव पर क्या समझ है, ये अभी साफ नहीं है। हालांकि भारत ने स्पष्ट तौर पर संघर्ष को समाप्त करने में मदद की पेशकश की है।अजीत डोभाल ब्रिक्स के एनएसए सम्मेलन के लिए रूस में हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन मुद्दे को सुलझाने पर जोर दिया है।अजीत डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन में बहुपक्षवाद कहा कि मौजूदा संरचनाएं आधुनिक खतरों और साझा चिंताओं के संवेदनशील मुद्दों से निपटने में कमजोर साबित हो रही हैं। ऐसे में अगर हमें विश्वसनीयता बहाल करनी है तो बहुपक्षवाद में सुधार करना होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से कहा था कि भारत शांति बहाल करने के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है और संघर्ष समाप्त करने में हर तरह का योगदान दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पुतिन और जेलेंस्की से कुछ हफ्ते के भीतर मुलाकात की है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि भारत उन तीन देशों में शामिल है जिनसे वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर लगातार संपर्क में हैं और कहा कि वे इसे सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.