हम 'सख्‍त' तरीके से कह रहे हैं... भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात पर अमेरिका के बाद आया चीन का बयान, जानें क्‍या कहा

Updated on 10-05-2025 12:41 PM
बीजिंग: चीन ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का आग्रह किया है। चीन ने कहा है कि हम दोनों देशों से स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए सख्ती से कह रहे हैं। चीन के अलावा अमेरिका और दुनिया के कई दूसरे देशों ने भी भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने को कहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर गोलीबारी और हवाई हमलों से बढ़ने तनाव ने दुनिया का ध्यान खींचा है। दोनों देश जिस तरह युद्ध के मुहाने पर पहुंच गए हैं, उस पर दुनिया चिंता जता रही है।

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति पर चीन करीबी नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने को लेकर चिंतित है। हम दोनों पक्षों से स्थिरता के व्यापक हितों को प्राथमिकता देने, संयमित रहने और शांतिपूर्ण तरीकों से मुद्दों को सुलझाने का पुरजोर आग्रह करते हैं। दोनों पक्षों को ऐसी कार्रवाइयों से बचना चाहिए, जो तनाव को बढ़ाती हैं। चीन ने कहा है कि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है। चीन ने भारत-पाकिस्तान में तनाव कम करने के लिए कोई रचनात्मक भूमिका निभाने की बात कही है।

अमेरिका ने भी की शांति की अपील

शनिवार सुबह को ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर से बात की है। बातचीत में उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया। उन्होंने भविष्य में होने वाले संघर्षों से बचने के लिए रचनात्मक बातचीत शुरू करने में US की ओर से मदद की पेशकश भी की है। अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों को चीजों को ठीक करने की तरफ बढ़ना चाहिए।
पाकिस्तान और भारत के बीच बीते 20 दिन से तनाव चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों में तनातनी है। 22 अप्रैल को पहलगाम के हमले के दो हफ्ते बाद भारत ने 6 मई की रात को पाकिस्तान में मिसाइल हमले किए। इसके बाद शनिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस, चकवाल का मुरीद एयर बेस और पूर्वी पंजाब प्रांत के झंग जिले का रफीकी एयर बेस को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने भी फतह मिसाइल से भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की है। दोनों देशों के बीच इस तरह के हथियारों के इस्तेमाल ने दुनिया को चिंता में डाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.