हम साथ स्पेंड कर रहे क्वालिटी टाइम, आप फिजूल में परेशान न हों

Updated on 12-09-2021 08:24 PM
मुंबई। बंगला फिल्मों की अभिनेत्री और लोकसभा सांसद नुसरत जहां पिछले माह एक बेटे की मां बनी हैं। एक रिपोर्टर ने जब उनसे बच्चे के पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह फिजूल सवाल है। किसी से यह पूछना कि उसके बच्चे का पिता कौन है, यह एक औरत के चरित्र पर धब्बा लगाने जैसा है। बच्चे के पापा जानते हैं कि वह पिता हैं और हम साथ में मिलकर बच्चे की बहुत ही अच्छी तरह से परवरिश कर रहे हैं। नुसरत जहां ने कहा यश दासगुप्ता और मैं साथ में अच्छा वक्त बिता रहे हैं। आप लोग फिजूल में परेशान हैं।  
हाल ही में जब उनसे बच्चे के पिता के बारे में पूछा गया तो नुसरत को जवाब देना ही पड़ा। कोलकाता में एक इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने नुसरत जहां से उनके पार्टनर और बच्चे के पिता के बारे में सवाल किया तो नुसरत जहां ने कहा मुझे लगता है कि यह फिजूल सवाल है। किसी से यह पूछना कि पिता कौन है, यह एक औरत के चरित्र पर धब्बा लगाने जैसा है। बच्चे के पापा जानते हैं कि वह पिता हैं और हम साथ में मिलकर बच्चे की बहुत ही अच्छी तरह से परवरिश कर रहे हैं। यश (दासगुप्ता) और मैं साथ में अच्छा वक्त बिता रहे हैं। वहीं जब पूछा गया कि बच्चे की झलक कब दिखाएंगी तो नुसरत जहां ने जवाब दिया यह आप उसके पापा से पूछिए। वह उसे किसी को देखने नहीं देते हैं। 
नुसरत जहां पिछले साल से ऐक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने अपने पति निखिल जैन के साथ शादी को मानने से इनकार कर दिया और पिछले कई महीनों से उनसे अलग रह रही हैं। कहा जा रहा है कि नुसरत जहां के बच्चे के पिता यश दासगुप्ता हो सकते हैं। लेकिन नुसरत जहां ने पिता को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। वहीं हाल ही नुसरत जहां के पति निखिल जैन से बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नुसरत 2020 से ही उनसे अलग रह रही हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.