हम किसी को भी हरा सकते हैं', राजस्थान रॉयल्स के कोच का अजीब बयान, विराट कोहली का नाम लेकर बताई कमजोरी
Updated on
18-05-2026 05:43 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और इसलिए वह अब भी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। वह अपने बाकी बचे दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा।विक्रम राठौड़ की राजस्थान पर पूरा भरोसा
विक्राम राठौड़ ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम प्रत्येक मैच को जीतने की रणनीति बना रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे। हमारा मानना है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यही हमारी सोच है। हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’