वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हमने जो चाहा हासिल किया : रोहित

Updated on 12-02-2022 08:13 PM

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत के बाद कहा कि टीम जो चाहती थी उसने वह हासिल किया है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम की जीत के साथ अच्छी शुरुआत हुई है। तीसरे एकदिवसीय में मिली जीत के बाद रोहित ने कहा, ‘हमने इस सीरीज में बहुत सी बातों को परखा है। हम इस सीरीज से जो कुछ भी चाहते थे, उसे हमने हासिल किया है।’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘जब तक हम खेल रहे हैं कई प्रकार की बातें होती रहेंगी। हम जानते हैं कि हम भारत में उच्च स्तर का खेल खेल रहे हैं और लोगों की निगाहें हम पर हैं , इसलिए हमें मामूम है कि किस चीज पर ध्यान केंद्रित करना है।’
रोहित ने कहा, ‘बाहर क्या बातें हो रही हैं इसका ड्रेसिंग रूम के माहौल पर प्रभाव नहीं पड़ता। हमसे जो उम्मीद की जा रही है, हम वैसा प्रदर्शन करते हैं तो यह अहम है।’ उन्होंने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिर से प्रशंसा की जिन्होंने तीन विकेट लिए और जिन्हें तीन मैचों में नौ विकेट लेने के लिए सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। रोहित ने कहा, ‘हम चाहते थे कि गेंदबाज पिच से उछाल हासिल करें। हमारे पास ऐसा गेंदबाज है जो उस लेंथ से गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। हमारे तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। यहां तक कि युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे भी मैं प्रभावित था। शार्दुल ठाकुर, दीपक हुडडा को भी अच्छे अवसर मिले हैं।’ वहीं स्पिनर कुलदीप यादव की सफल वापसी के बारे में कप्तान ने कहा, ‘कुलदीप और चहल दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक समूह के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।’ वहीं टीम की खराब शुरुआत के बाद मध्यक्रम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर कप्तान ने कहा कि यह देखकर उन्हें खुशी हुई है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.