प्लेन क्रैश में हमारा हाथ नहीं... प्रिगोझिन की मौत में भूमिका को क्रेमलिन ने नकारा, पुतिन पर लग रहे बड़े आरोप

Updated on 26-08-2023 01:22 PM
मॉस्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उस विमान दुर्घटना के पीछे क्रेमलिन का हाथ था, जिसमें निजी सेना वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के मारे जाने की आशंका है। प्रिगोझिन ने दो महीने पहले ही रूस में संक्षिप्त, लेकिन बेहद चौंकाने वाला विद्रोह किया था। विमान में सवार लोगों में प्रिगोझिन भी थे और पुतिन ने उनकी प्रशंसा की थी। हालांकि, यह संदेह बढ़ गया है कि बुधवार की दुर्घटना के पीछे रूसी नेता का हाथ है, जिसे कई लोगों ने हत्या के रूप में देख रहे हैं।

प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया आकलन का निष्कर्ष है कि विमान को जानबूझकर विस्फोट करके गिराया गया था। प्रारंभिक अमेरिकी आकलन के बारे में बताने वाले अमेरिकी और पश्चिमी अधिकारियों में से एक ने कहा कि इस बात की ‘बहुत संभावना’ है कि प्रिगोझिन को निशाना बनाया गया था और यह विस्फोट पुतिन के 'अपने आलोचकों को चुप कराने के लंबे इतिहास' के अनुरूप है। अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि वह टिप्पणी करने के लिये अधिकृत नहीं था।

पुतिन ने लिया प्रतिशोध?

उन्होंने किस चीज से विस्फोट हुआ, इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया। इसे व्यापक रूप से जून में हुए विद्रोह का प्रतिशोध माना जा रहा है, जिसने रूसी नेता के 23 साल के शासन में सबसे बड़ी चुनौती पेश की थी। पेसकोव ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'फिलहाल, निश्चित रूप से, इस विमान दुर्घटना और येवगेनी प्रिगोझिन सहित विमान के यात्रियों की दुखद मौतों के बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। बेशक, पश्चिम में उन अटकलों को एक निश्चित नजरिये के तहत पेश किया जाता है, और यह सब पूरी तरह से झूठ है।'

बिखर सकता है वैगनर ग्रुप

एसोसिएटेड प्रेस की ओर से यह पूछे जाने पर कि क्या क्रेमलिन को प्रिगोझिन की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है, पेसकोव ने एक दिन पहले की पुतिन की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा, 'उन्होंने (पुतिन ने) कहा कि अभी आनुवंशिक परीक्षण सहित सभी आवश्यक फॉरेंसिक विश्लेषण किए जाएंगे। एक बार जब किसी प्रकार का आधिकारिक निष्कर्ष जारी होने के लिए तैयार हो जाएगा, तो उसे जारी कर दिया जाएगा।' ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि विमान दुर्घटना में रूसी निजी सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की कथित मौत वैगनर समूह को अस्थिर कर सकती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'प्रिगोझिन की मौत से निश्चित रूप से वैगनर समूह पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। अतिसक्रियता, असाधारण दुस्साहस, परिणाम के लिए प्रयास और अत्यधिक क्रूरता के उनके व्यक्तिगत गुण वैगनर में व्याप्त हो गए और किसी भी उत्तराधिकारी से उनकी बराबरी की संभावना नहीं है।'

पुतिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगाया आरोप

पेसकोव ने कहा, 'जब (वैगनर के) भविष्य की बात आती है, तो मैं आपको कुछ नहीं बता सकता - मुझे नहीं पता।' रूस की नागर विमानन एजेंसी ने बताया है कि प्रिगोझिन और उनकी सेना के छह शीर्ष अधिकारी एक विमान में सवार थे, जो चालक दल के तीन सदस्यों के साथ बुधवार को मॉस्को से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचावकर्मियों को सभी 10 शव मिल गए हैं। रूसी मीडिया ने प्रिगोझिन के वैगनर समूह के अज्ञात सूत्रों का हवाला दिया, जिन्होंने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। हालांकि, आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उनका मानना है कि दुर्घटना के पीछे पुतिन का हाथ होने की संभावना है। बाइडन ने कहा, 'मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ, लेकिन मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में शायद ही कुछ ऐसा होता है, जिसके पीछे पुतिन न हों।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.