हमें मुजाहिदीन नहीं बनाने चाहिए थे, बड़ी गलती हुई... पाकिस्तानी गृह मंत्री का बड़ा कबूलनामा, पेशावर ब्लास्ट में 100 मरे

Updated on 01-02-2023 06:56 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आतंकवाद और जिहाद का जो गड्ढा खोदा था, आज वह खुद उसी में फंस गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद स्वीकार किया है कि मुजाहिदीन को तैयार करना और उनके साथ युद्ध में जाना एक सामूहिक गलती थी। नेशनल असेंबली में उन्होंने कहा कि हमें मुजाहिदीन बनाने की जरूरत नहीं थी। हमने मुजाहिदीन तैयार किए और फिर वे आतंकवादी बन गए। पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया के कुछ सबसे खूंखार आतंकवादियों का पनहगार रहा है। नतीजतन अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है क्योंकि देश में आतंकी हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
पाक मंत्री ने कहा कि इमरान खान की पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के उन आतंकवादियों को भी रिहा कर दिया जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मुल्क के आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर फैसला नेशनल सिक्योरिटी कमिटी लेगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब ऑपरेशन जैसी आम सहमति बनाने की जरूरत है।

'अफगानिस्तान से आएगी पाकिस्तान में शांति'

आसिफ ने कहा कि महाशक्तियों के हाथों की कठपुतली बनने की हमारी इच्छा बहुत पुरानी है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान अकेला है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह अमेरिका के अच्छे संबंधों के पक्षधर हैं, लेकिन पाकिस्तान को वॉशिंगटन के इशारों पर और उसके हितों के लिए युद्ध नहीं लड़ना चाहिए। अफगानिस्तान के हालात पर बोलते हुए उन्होंने देश में सुधार और शांति की इच्छा जाहिर की क्योंकि 'उसका असर पाकिस्तान पर भी दिखेगा।'

'राजनीतिक ताकतों' से एकजुट होने की अपील

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि हम अफगानिस्तान में सुधार चाहते हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शांति एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। पेशावर हमले की निंदा करते हुए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने मंगलवार को सभी 'राजनीतिक ताकतों' से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। सोमवार को पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी और घायलों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। मरने वालों में बड़ी संख्या पुलिसवालों और सैनिकों की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.