फिलीस्तीन नाम का कोई देश बनने नहीं देंगे... इजरायली PM ने मान्यता देने वाले देशों को दी चेतावनी, अमेरिका से आकर देंगे जवाब

Updated on 22-09-2025 03:47 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में कहा है कि 'फिलीस्तीन नाम का कोई देश बनने नहीं दिया जाएगा।' इजरायली प्रधानमंत्री का ये बयान उस वक्त आया है, जब रविवार को एक साथ तीन देशों, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने फिलीस्तीन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। जिसका बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ा विरोध किया है और जोर देकर कहा है कि जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई फिलिस्तीनी राज्य नहीं होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में नेतन्याहू ने देश पर "आतंकवाद को पुरस्कृत" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के बाद वे इन देशों को जवाब देंगे।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि "कोई फिलीस्तीनी राज्य नहीं होगा। हमारी धरती के मध्य में एक आतंकवादी राज्य को थोपने की हालिया कोशिश का जवाब अमेरिका से लौटने के बाद दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि "7 अक्टूबर के भयावह नरसंहार के बाद फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले नेताओं के लिए मेरा एक स्पष्ट संदेश है: आप आतंकवाद को एक बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं।" उनका बयान ऐसे समय आया जब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन ने सामूहिक रूप से दो-राज्य समाधान की दिशा में फिलीस्तीन का मान्यता देने जैसा कदम उठाया और कहा कि हमास को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
इजरायल का ऐलान- नहीं बनेगा फिलीस्तीन
इजरायल के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि "और मेरे पास आपके लिए एक और संदेश है। ऐसा नहीं होने वाला है। जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई फिलीस्तीनी राज्य नहीं होगा। वर्षों से, मैंने घरेलू और विदेशी, दोनों तरह के भारी दबाव के बावजूद, उस आतंकवादी राज्य के निर्माण को रोका है।" नेतन्याहू ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि वर्षों से इजरायल ने कड़ी मेहनत और राजनीतिक कौशल के साथ इस क्षेत्र में एक फलीस्तीन राज्य के निर्माण को रोका है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बावजूद जारी रही, और इस दौरान यहूदी बस्तियों को भी दोहरी मात्रा में बढ़ाया गया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी फिलीस्तीन को मान्यता देने वाले देशों के फैसले की कड़ी निंदा की है।
इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "हमने यह काम मजबूत संकल्प और चतुराईपूर्ण कूटनीति के साथ किया है। इसके अलावा, हमने यहूदिया और सामरिया में यहूदियों की संख्या दोगुनी कर दी है, और हम इसी राह पर चलते रहेंगे। हमारी धरती के मध्य में एक आतंकवादी राज्य स्थापित करने की नई कोशिशों को का जवाब संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटने के बाद दिया जाएगा।" जबकि फिलीस्तीन को मान्यता देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि "ऑस्ट्रेलिया औपचारिक रूप से स्वतंत्र और संप्रभु फिलीस्तीन राज्य को मान्यता देता है। ऐसा करके, ऑस्ट्रेलिया फिलीस्तीन के लोगों की अपने स्वयं के राज्य की वैध और लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को मान्यता देता है।"
ग्लोबल डिप्लोमेसी पर क्या असर होगा?
गाजा में चल रही लड़ाई के बीच एक के बाद एक देश फिलीस्तीन को मान्यता दे रहे हैं, जो इजरायल के लिए बहुत बड़ा झटका है। फिलीस्तीन को उस वक्त मान्यता मिल रही है, जब इजरायल गाजा में जमीनी सैन्य अभियान चला रहा है। गाजा में लगातार आम लोगों की मौत हो रही है। इजरायल ने बार बार गाजा के लोगों से गाजा खाली करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि इजरायल अब पूरे गाजा पर कंट्रोल करने के प्लान पर काम कर रहा है। उसे अमेरिका का समर्थन हासिल है। वहीं, माना जा रहा है कि ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के फिलीस्तीन को मान्यता देने के बाद अब इजरायल, गाजा के पश्चिमी तट के एक हिस्से को इजरायल में मिलाने का ऐलान कर सकता है। इस तरह के कदम से इजरायल के लिए इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ तनाव बढ़ जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.