वेट लिफ्टिंग स्पर्धा : संस्कृति, सोनाली, पराग, परीक्षित प्रथम रहे -

Updated on 02-11-2021 08:38 PM

इन्दौर कारपोरेशन एरिया वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन उज्जैन जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं श्री राम स्पोर्ट्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय श्री राम जिम कैंपस 3 खजराना पर इन्दौर उज्जैन संभाग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुषों के साथ महिला वेट लिफ्टरों ने भी अपना बाहुबल दिखाया। जिसमें संस्कृति राठौड़, सोनाली वर्मा, पराग जैन परीक्षित सोनी ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित किया।

इन्दौर कॉरपोरेशन एरिया वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पाटीदार ने बताया कि प्रतियोगिता में यूथ, जूनियर एवं सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता में इन्दौर और उज्जैन संभाग के कई शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण  थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, एडवोकेट राधेश्याम पटेलउपाध्यक्ष हाई कोर्ट मानसिंह चौहान, श्रीमती ऋतु छाबड़ा, श्रीराम कुमार रघुवंशी, निरज द्विवेदी थे। संचालन जितेंद्र स्वामी ने किया और आभार संजय कराडे ने माना। अतिथि स्वागत धर्मेंद्र पालीवाल, अर्पित पालीवाल, सुरेश चौहान, विपिन पाटीदार ने किया।

:: परिणाम ::

महिला वर्ग :- 40 किलोग्राम यूथ प्रथम मीनाक्षी डोडिया, 49 किलोग्राम यूथ में प्रथम नीलम बाबर, द्वितीय निशा यादव, 59 किलोग्राम युथ में प्रथम सोनाली वर्माद्वितीय दिव्या जोशी, तृतीय रोशनी सिलावट, 71 किलोग्राम यूथ  प्रथम संस्कृति राठौड़, 81 किलोग्राम युथ प्रथम कुदासियां कुरेशी, 81 + किलोग्राम यूथ प्रथम मेघाश्री चौधरी,  55 किलोग्राम जूनियर में प्रथम विदुषी शर्मा , द्वितीय भारतीय बड़ेले, 71 किलोग्राम जूनियर प्रथम निकिता राजपूत, 87 किलोग्राम जूनियर प्रथम हर्षिता जांगिड़, 59 किलोग्राम सीनियर  प्रथम सतरूपा कुशवाहा, द्वितीय सुषमा पाटीदार, 64 किलोग्राम सीनियर प्रथम कविता बर्मन, 71 किलोग्राम सीनियर प्रथम नेहा शर्मा, 81 किलोग्राम सीनियर प्रथम दिव्या गुर्जर, 87 + किलोग्राम सीनियर में ऐश्वर्या शर्मा प्रथम रही।

पुरुष वर्ग :- यूथ में प्रथम अभिषेक रावल, द्वितीय उदय रघुवंशी, 89 किलोग्राम  यूथ प्रथम किशन भूरिया, द्वितीय ओम पुरोहित, 96 किलोग्राम  यूथ प्रथम अमन चौधरी, द्वितीय प्रणव त्रिपाठी, 81 किलोग्राम जूनियर प्रथम परीक्षित सोनी, द्वितीय आशुतोष शर्मा, तृतीय पार्थ्कय चौकसे, 102 किलोग्राम  जूनियर प्रथम मोहम्मद फैजान, 109 किलोग्राम जूनियर में प्रथम नमन मिश्राजूनियर 109 +  किलोग्राम  में प्रथम पराग जैन, 81 किलोग्राम सीनियर में प्रथम विराट जाट,  89 किलोग्राम सीनियर में प्रथम अंकित मालवीय, द्वितीय अभ्यंकर मालवीय तथा 96 किलोग्राम सीनियर में प्रथम समरेश जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.