शौक पूरा कर रहे थे और मिल गया खजाना, मेटल डिटेक्टर लेकर घूमने वाले ग्रुप ने खोजे 600 सोने के सिक्के

Updated on 04-02-2023 05:47 PM
लंदन: मेटल डिटेक्टर जमीन के नीचे दफन धातुओं का पता लगाता है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर बम को खोजने में किया जाता है। लेकिन कई बार लोग अनोखी चीजों को खोजने के लिए शौकिया तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं। ब्रिटेन में ऐसे ही कुछ शौकिया लोगों ने जमीन के नीचे दफन खजाने को खोज निकाला है। उन्होंने मेटल डिटेक्टर के जरिए जमीन में दफन 600 मध्यकालीन सिक्कों का पता लगाया है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख पाउंड (1.49 करोड़ रुपए) के करीब है।
सात शौकिया लोगों की एक टीम ने अप्रैल 2019 में दक्षिण-पश्चिम बकिंघमशायर के कल्डेन फॉ एस्टेट में एडवर्ड III के शासनकाल के सिक्कों को खोजा था। इनमें से अब 12 को बेहद दुर्लभ माना गया है। इस खोज को 'हैम्बल्डन होर्ड' उपनाम दिया गया है। ये ब्रिटेन में लगभग एक दशक में मिले सोने और चांदी के सबसे बड़े खजाने में से एक है। जिस ग्रुप ने इसे खोजा है उसे आम तौर पर बंदूक की गोली के खोखे, ब्लेड, बर्तन और लोहे के अन्य टुकड़े मिलते रहे हैं।
कैसे मिला सिक्का
जब ग्रुप ने पहली बार मेटल डिटेक्टर के जरिए सिक्कों का सिग्नल देखा तो उन्हें लगा था कि लोहे की कोई बड़ी चीज हो सकती है। जब उन्होंने खोदना शुरू किया तो उन्हें पहले कुछ सिक्के मिले। फिर एक के बाद एक सिक्के जमीन से बाहर निकलते रहे, जिसे देख कर पूरी टीम हैरान रह गई। चार दिनों तक उन्होंने इस जगह पर खुदाई की, जिसमें उन्हें 627 सोने के सिक्के मिले। इनमें से 12 सिक्के बेहद दुर्लभ है।

चोरी से बचाने के लिए टेंट लगा कर रहे

खुदाई के दौरान टीम के सभी सदस्य यहीं पर मौजूद थे। खुदाई वाली जगह पर वह एक टेंट में सो रहे थे। यह पुष्टि होने के बाद कि सभी सिक्के निकाल लिए गए हैं, तब वह यहां से गए। बीकन्सफील्ड कोरोनर्स कोर्ट में पिछले सप्ताह वरिष्ठ समीक्षक क्रिस्पिन बटलर ने कहा कि खजाने से जुड़े सभी मानदंड पूरे कर लिए गए हैं। पता लगाने और खजाने की खोज के नियम के तहत अगर तीन सिक्कों से ज्यादा कुछ भी मिलता है, तो उसके बारे में सरकार को बताना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.