ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 6 भारतीय छात्र अरेस्‍ट किए गए? तेहरान के राजदूत ने बताया सच

Updated on 12-01-2026 12:23 PM
तेहरान: ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के दावे को तेहरान ने नकार दिया है। ईरान ने उन मीडिया रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि तेहरान और कुछ दूसरे शहरों से ईरानी पुलिस ने छह भारतीयों को गिरफ्तार किया है। ईरान में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की बढ़ती चिंताओं के बीच यह सफाई आई है। ईरान में 28 दिसंबर से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में 500 से ज्यादा मौतें हुई हैं और दस हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच 10 अफगानी और छह भारतीयों की गिरफ्तारी वाली कथित रिपोर्ट को शेयर करते हुए भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि ईरान में हो रहे डेवलपमेंट के बारे में कुछ विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी खबरें चल रही हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं। मेरी सभी से गुजारिश है कि वे ऐसी रिपोर्ट का भरोसा ना करें और भरोसेमंद सोर्स से ही जानकारी लें।

ईरान में सड़कों पर लोग

ईरान में महंगाई और करेंसी में गिरावट को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि अली खामेनेई के नेतृत्व वाले शासन को जाना चाहिए। ईरान के अपदस्थ शाह के बेटे रजा पहलवी विरोध तेज करने की अपील कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान में सड़कों पर उतरे लोगों का सार्वजनिक समर्थन किया है।अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी का कहना है कि ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार तक 538 हो गई है। मारे गए लोगों में 490 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षा बलों के सदस्य हैं। देशभर में अभी तक 10,670 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ईरान में इंटरनेट बंद

ईरान में प्रदर्शनों में हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट बंद होने और फोन लाइनें कटी होने के कारण प्रदर्शनों के जमीन पर असर और हिंसा में नुकसान के बारे में सटीक जानकारी दुनिया के सामने नहीं आ सकी है। ईरानी सरकार की ओर से प्रदर्शनों में हताहतों की संख्या नहीं बताई गई है।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रदर्शन के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ बताया है। उन्होंने ईरान के लोगों से संभलकर रहने के लिए कहा है। पेजेश्कियान ने कहा कि विदेश में ट्रेनिंग पाए लोग जनता पर गोलियां चला रहे हैं। ये लोग आजगनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देकर हंगामा कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.