वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने टी20 मैच में ठोका दोहरा शतक

Updated on 06-10-2022 05:56 PM

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकेम कॉर्नवाल (Rakheem Cornwall ) ने अटलांटा ओपन नामक एक अमेरिकी टी20 टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़कर सुर्खिया बटोरने का काम किया है। कॉर्नवाल ने 77 गेंदों में 205 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी बिग हिटिंग के लिए जाने जाने वाले रहकेम कॉर्नवाल ने टी20 मैच में दोहरा शतक जड़ा है, जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल हैं। 

फेमस स्टैटिशियन मोहनदास मेनन ने गुरुवार को ऑलराउंडर रहकेम कॉर्नवाल द्वारा खेली गई अद्भुत पारी के बारे में बात करते हुए एक ट्वीट किया और उन्होंने बताया कि कॉर्नवाल ने अपनी टीम अटलांटा फायर के लिए खेलते हुए पूरी पारी में 266.23 की स्ट्राइक-रेट बनाए रखी। उन्होंने लिखा, "अटलांटा फायर के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज के रहकेम कॉर्नवाल ने सिर्फ 77 गेंदों में नाबाद 205 रनों की पारी खेली, जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल थे। अटलांटा ओपन के रूप में जानी जाने वाला यह एक अमेरिकी टी 20 प्रतियोगिता है। विजेता टीम को 75 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।" 

कॉर्नवाल ने हाल ही में कहा है कि उनका मानना है कि उनका छक्का लगाना स्वाभाविक है और वह 360 डिग्री खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ने यह भी कहा कि आत्मविश्वास उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा था, "वास्तव में नहीं - मैंने कोई रेंज हिटिंग नहीं की है और मुझे लगता है कि मेरी सिक्स हिटिंग नेचुरल है। मुझे लगता है कि मैं मैदान या किसी भी क्षेत्र में काफी मजबूत हूं और मैं एक 360 डिग्री खिलाड़ी हूं। इसलिए, मुझे सिर्फ शॉट चयन पर ध्यान देना होगा और तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि गेंद मेरे क्षेत्र में न हो आए।" 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.