होल्डर और बोनेर की साझेदारी से वेस्टइंडीज ने बनाये 202/4

Updated on 10-03-2022 07:43 PM

सेंट जोंस वेस्टइंडीज ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पहली पारी में बनाये 311 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 202 रन बना लिए थे। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल तय समय से पहले ही समाप्त हो गया। उस समय जैसन होल्डर 43  और एनक्रूमा बोनेर 34 रनों पर खेल रहे थे। इन दोनो के बीच पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई है।

 वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने चार विकेट 127 रनों पर ही खो दिये थे। इससे पहले आज सुबह इंग्लैंड टीम ने पहले दिन के छह विकेट पर 268 रन से आगे खेलते हुए 311 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टॉ 140 रन बनाकर आउट हुए ओर इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गयी। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने 79 रन देकर चार विकेट लिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करते हए वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट और जॉन कैंपबेल ने 83 रन की साझेदारी बनायी। कैंपबेल 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि वहीं ब्रेथवेट ने 62 गेंद में ही अर्धशतक लगा दिया पर वह 55 के स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए। 

शामार ब्रूक्स को 18 के स्कोर पर बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया जबकि जर्मेन ब्लैकवुड को 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोये 83 रन बना लिए थे पर इसके बाद उसने अपने चार विकेट 44 रनों  के भीतर ही गंवा दिए। इसके बाद होल्डर और बोनेर ने पारी को संभाला।

इससे पहले इंग्लैंड ने रात के स्कोर में 43 रन ही जोड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.