वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिये 35 रन

Updated on 19-06-2022 09:04 PM

एंटीगा वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत के लिए अब केवल 35 रन ही चाहिये जबकि उसके केवल तीन विकेट ही गिरे हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक जॉन कैंपबेल 28 और जर्मेन ब्लैकवुड 17 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में मेजबान टीम की जीत तय नजर आती है। वहीं इससे पहले बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में भी नाकाम रही और केवल 245 रनों पर ही सिमट गयी। इस प्रकार वेस्टइंडीज को जीत के लिए केवल 84 रनों का लक्ष्य मिला।

 इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाये। इंडीज टीम को जीत के लिए अब केवल 35 रन और चाहिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट एक रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद रेमॉन राइफर 2 और बोनर का खाता ही नहीं खोल पाये। दूसरी ओर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज खालिद अहमद ने भी 11 गेंद के अंदर ही वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम की वापसी का प्रयास किया हालांकि, इसके बाद जॉन कैंपबेल और ब्लैकवुड ने 40 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज टीम को संभाला।


वहीं इससे पहले दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने बांग्लादेश बल्लेबाजों को खेलने का कोई अवसर नहीं दिया। रोच ने दूसरी पारी में पांच बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया। इस प्रकार वह वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में छठे स्थान पर गए हैं। इस प्रकार उन्होंने माइकल होल्डिंग की भी बराबरी की है। अब रोच के नाम 72 टेस्ट में 249 विकेट हो गए हैं , वहीं होल्डिंग ने 60 टेस्ट में इतने विकेट हासिल किए थे।
बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में सबसे अधिक 64 रन नरूल हसन ने बनाए जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 63 रन बनाये। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज सस्ते में ही सिमट गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.