वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप टीम में नहीं दी जगह, स्टार बल्लेबाज ने दिए संन्यास का संकेत

Updated on 27-01-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप की शुरुआथ 7 फरवरी से हो रही है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाना है। वेस्टइंडीज ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के अलावा एविन लुईस को जगह नहीं मिली। जोसेफ को चोट की वजह से बाहर किया गया जबकि लुईस टीम से ड्रॉप किए गए हैं।

लुईस ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी

एविन लुईस टी20 विश्व कप टीम में न चुने जाने से बहुत निराश दिखे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का इशारा किया। लुईस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे 10 सालों में मेरा साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय आ गया है... बने रहें।'
आयरलैंड के खिलाफ जून में अपने आखिरी मैच में 91 रनों की पारी खेलने के बाद भी उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। इसमें लुईस ने दो पारियों में 17 रन बनाए। यह उनके टीम में बने रहने के लिए काफी नहीं माना गया। उससे पहले अबु धाबी टी10 लीग में उन्होंने आखिरी 5 पारियों में 27 रन बनाए थे। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 17 रनों की रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.