वेस्टइंडीज ने 37 रन से जीता तीसरा टी-20 : रसेल रदरफोर्ड ने छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप की

Updated on 14-02-2024 01:37 PM

वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली।

पर्थ में मंगलवार को वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 221 रन का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 बॉल पर 139 रन की पार्टनरशिप की। यह छठे विकेट के लिए टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। पिछला रिकॉर्ड पोलार्ड और फैबियन एलेन की साझेदारी (84 रन) के नाम था।

रसेल ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए
मेहमान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रसेल ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उन्होंने 29 बॉल की पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 40 बॉल पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बार्टलेट के अलावा जेसन बेहरेनडॉर्फ, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

डेविड वॉर्नर की फिफ्टी
221 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने तीन मैचों की सीरीज में कुल 173 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 49 बॉल पर 81 रन की पारी खेली। उनके अलावा टिम डेविड 19 बॉल पर ने 41 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट लिए। अकील हुसैन को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), डेविड वॉर्नर, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जेवियर बार्टलेट।

वेस्टइंडीज: रोवमन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ और अकील हुसैन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.