पति हो तो निक जोनस जैसा! प्रियंका चोपड़ा को करवा चौथ पर नहीं दिखा चांद, विमान से आसमान में ले जाकर तुड़वाया व्रत

Updated on 22-12-2025 01:05 PM
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में देखा गया। वो पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आईं और अपनी जिंदगी के खूब सारे अनसुने किस्से सुनाए। उन्होंने निक जोनस के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर एक खुलासा किया, जिससे कपिल खुद हैरान रह गए। ये बहुत ही प्यार और रोमांटिक किस्सा है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हमने इतनी अजीब, अजीब जगहों पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है। एक बार वो स्टेडियम पर और शो हो रहा है। चांद मिले ही ना। बादल थे और बारिश आने वाली थी। 60-70 हजार और वो शो किए जा रहे हैं। 10 बज गए, 11 बजे गए, दिख ही नहीं रहा। रोमांटिक चीज बताऊं? वो अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेकर गए और चांद देख कर व्रत तोड़ा।'
प्रियंका की ये बात सुनकर कपिल शर्मा ने मजाक में पूछा कि क्या उन्होंने फ्लाइट में सिर्फ व्रत ही तोड़ा? तो प्रियंका ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मिठाई भी खाई।' ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं। ग्लोबल आइकॉन ने ये भी बताया कि उनकी सास उन्हें सरगी भेजती हैं।

'वाराणसी' में होंगी प्रियंका चोपड़ा

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। प्रियंका ने शो में कंफर्म किया कि ये 1300 करोड़ के बिग बजट में बन रही है। हॉलीवुड की बात करें तो वो 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। कपिल शर्मा की बात करें तो वो हाल ही में 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.