अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर क्‍या साजिश करने जा रहा चीन, पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री भी लेंगे हिस्‍सा

Updated on 03-10-2023 01:12 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री जलील अब्बास जीलानी चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह चीन में होने वाले तीसरे ट्रांस-हिमालय फोरम फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन में हिस्सा लेंगे। तीसरा ट्रांस-हिमालय फोरम फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन 4-5 अक्टूबर को तिब्बत ऑटोनोमस रीजन के न्यिंग-ची (Nyingchi) में आयोजित किया जा रहा है। ये इलाका भारत के अरुणाचल प्रदेश के करीब है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के आमंत्रण पर जलील अब्बास जीलानी यह यात्रा करेंगे।

ट्रांस-हिमालय फोरम की शुरुआत 2018 में भौगोलिक कनेक्टिविटी, पर्यावरण संरक्षण, इकोलॉजिकल प्रोटेक्शन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर क्षेत्रीय देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए की गई थी। फोरम की आखिरी व्यक्तिगत बैठक 2019 में आयोजित की गई थी। भारतीय सीमा के करीब दो दुश्मन इकट्ठा हो रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री जिलानी ट्रांस हिमालय फोरम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे।

तवांग में हुआ खेलों का आयोजन

जिलानी इस दौरान मंगोलिया के डिप्टी पीएम, चीन के विदेश मंत्री और अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। अरुणाचल प्रदेश चीन और भारत के बीच विवाद का कारण रहा है। अरुणाचल भारत के हिस्से में आता है। लेकिन चीन इस पर अपना दावा करता रहता है। समय-समय पर चीन सीमा के पास कोई न कोई निर्माण करता रहता है। इस बीच सीमा से 25 किमी की दूरी पर अरुणाचल के तवांग में खेलों का आयोजन किया गया।

अरुणाचल के खिलाड़ियों को नहीं दिया वीजा

चीन और भारत के बीच अरुणाचल का विवाद एक बार फिर देखने को मिला है। चीन के हैंग्जहऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए अरुणाचल की तीन महिला खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया गया। भारत का आरोप है कि चीन ने उन्हें मान्यता न देकर यात्रा करने से रोका है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीन ने पूर्वनिर्धारित तरीके से टार्गेट करके एथलीटों के साथ भेदभाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों एथलीट को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए मंजूरी मिल गई थी। लेकिन उनका मान्यता कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.