अमेरिकी 'जेम्स बॉन्ड' हेनरी किसिंजर के निधन पर क्या बोला चीन, 100 साल की उम्र में पहुंचे थे बीजिंग

Updated on 01-12-2023 01:15 PM
बीजिंग: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की पिंग-पोंग कूटनीति के मुख्य लाभार्थी चीन ने उन्हें चीनी लोगों का 'पुराना प्रिय मित्र' करार दिया। चीन ने किसिंजर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग-वाशिंगटन संबंधों में उनकी भूमिका अहम थी। किसिंजर ने अमेरिका व चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिका-चीन संबंधों में तीव्र गिरावट को रोकने के तरीके खोजने के लिए किसिंजर के साथ गहन विमर्श करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किसिंजर की मृत्यु पर अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को शोक का संदेश भेजा।

किसिंजर ने 100 बार किया था चीन का दौरा

किसिंजर ने 100 से ज्यादा बार चीन का दौरा किया था और उनका नवीनतम दौरा इस साल जुलाई में हुआ था जिसका मकसद शी और बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन की भूमिका बनाना था। यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि चीनी सरकार और लोगों की ओर से शी ने गहरा शोक व्यक्त किया और किसिंजर के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। अपने संदेश में शी ने कहा कि किसिंजर एक विश्व प्रसिद्ध रणनीतिकार और चीनी लोगों के पुराने और अच्छे मित्र थे।

अमेरिका-चीन संबंधों के वास्तुकार थे किसिंजर

शी ने कहा कि आधी सदी पहले, एक उत्कृष्ट रणनीतिक दृष्टि के साथ किसिंजर ने चीन-अमेरिका संबंधों को सामान्य बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया जिससे न केवल दोनों देशों को फायदा हुआ बल्कि दुनिया भी बदल गई। किसिंजर ने ही अमेरिका-चीन संबंधों की नींव रखी थी, जिसका तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने आंख मूंदकर अनुशरण किया। किसिंजर के कहने पर ही 1972 में रिचर्ड निक्सन चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर बीजिंग पहुंचे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.