Hardik Pandya ने ऐसा क्या कहा कि Shubman Gill ने मैदान पर मचा दिया कोहराम,

Updated on 02-02-2023 06:47 PM
अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 126 रन जड़कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने अपनी शानदार पारी में कुछ अलग नहीं किया और अपना स्वाभाविक खेल खेला। गिल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।


गिल ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप अभ्यास करते हैं और इसका फल मिलता है, तो अच्छा लगता है। टीम के लिए अच्छी पारी खेलकर बहुत खुश हूं। छक्के मारने के लिए सबकी अपनी तकनीक होती है।’ उन्होंने कहा, ‘हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूं और मुझे कुछ अतिरिक्त करने की आवश्यकता नहीं है।’
    कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह मैदान पर फैसले लेते समय आमतौर पर अपने मन की सुनते हैं। पांड्या ने कहा, ‘मैंने हमेशा इसी तरह खेल खेला है। मैं स्थिति को समझकर समय की जरूरत के हिसाब से फैसला करता हूं।’ हार से निराश न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने ‘उत्कृष्ट’ क्रिकेट खेलने के लिए भारत की सराहना की।
    मैच में भारत ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे। शुभमन गिल के नाबाद 126 रनों के अलावा, सूर्या ने तूफानी 24, राहुल त्रिपाठी ने 44 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 रनों की बेजोड़ पारियां खेलीं। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवरों में 66 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए सबसे अधिक डेरिल मिशेल ने 35 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 13 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हार्दिक ने 4, अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी ने 2-2 विकेट झटके।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.